"ब्लाउज उतारो या फिल्म छोड़ो..." जब अमिताभ बच्चन के सामने इस डायरेक्टर ने Madhuri Dixit के आगे रख दी थी चौंकाने वाली शर्त

कैमरे के सामने ब्लाउज उतारने की शर्त और माधुरी दीक्षित का सख्त इनकार - जानिए अमिताभ बच्चन की अधूरी फिल्म 'शनाख्त' से जुड़ा यह अनसुना किस्सा, जिसने उस दौर में सेट पर हलचल मचा दी थी.

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार रोल निभाए हैं. लेकिन एक ऐसा किस्सा भी है, जब उन्होंने एक फिल्म के सीन को करने से साफ इनकार कर दिया था. यह मामला 1989 में बनी फिल्म ‘शनाख्त’ से जुड़ा है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ अमिताभ बच्चन नजर आने वाले थे. फिल्म का निर्देशन तिन्नू आनंद कर रहे थे. सालों बाद तिन्नू आनंद ने एक इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया.

Madhuri Was Supposed to Remove Her Blouse In Front of Amitabh in Shanakht Film: 'शनाख्त’ में माधुरी को अमिताभ के सामने उतारना था ब्लाउज

तिन्नू आनंद के ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, फिल्म की कहानी में एक ऐसा सीन था, जिसमें अमिताभ बच्चन के किरदार को गुंडे जंजीरों से बांध देते हैं. इसके बाद माधुरी का किरदार वहां पहुंचता है और उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश करता है। इस सीन को कहानी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बताया गया था.

तिन्नू आनंद आगे कहा कि उन्होंने यह सीन माधुरी को फिल्म साइन करने से पहले ही समझा दिया था. उनके मुताबिक, सीन में माधुरी को कैमरे के सामने अपना ब्लाउज हटाना था और सिर्फ ब्रा में खड़ी होना था. क्यूंकि वह खुद को गुंडों के सामने पेश करना चाह रहीं हैं. निर्देशक ने एक्ट्रेस को यह भी कहा था कि वह अपने हिसाब से इस सीन के लिए ब्रा डिजाइन कर सकती हैं.

Madhuri Was Not Agree for the Scene During Shooting: शूटिंग के दिन माधुरी ने कर दिया इनकार

तिन्नू आनंद के अनुसार, जब इस सीन की शूटिंग का समय आया तो माधुरी करीब 45 मिनट तक अपने कमरे से बाहर नहीं आईं. जब निर्देशक ने जाकर उनसे बात की तो एक्ट्रेस ने कहा कि वह यह सीन नहीं करना चाहतीं. उन्हें यह सीन अमिताभ बच्चन के सामने करना था.

तिन्नू आनंद ने बताया कि उन्होंने माधुरी से कहा कि उन्हें यह सीन करना होगा, लेकिन अभिनेत्री अपने फैसले पर कायम रहीं. इसके बाद निर्देशक ने कथित तौर पर शूटिंग रोकने और फिल्म से विदा होने की बात कह दी.

माधुरी एंड अमिताभ बच्चन, फोटो इंस्टाग्राम

यह मामला उस समय सेट पर मौजूद अमिताभ बच्चन तक भी पहुंचा. तिन्नू आनंद के मुताबिक, अमिताभ ने दोनों के बीच मामला शांत कराने की कोशिश की और कहा कि अगर अभिनेत्री को सीन को लेकर आपत्ति है तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए. हालांकि, निर्देशक का कहना था कि अगर माधुरी को आपत्ति थी तो उन्हें फिल्म साइन करने से पहले ही इसके बारे में बता देना चाहिए था.

Tinnu Anand Started Audition For This Role: तिन्नू आनंद ने शुरू कर दी थी दूसरी अभिनेत्री की तलाश

तिन्नू आनंद ने यह भी बताया कि विवाद के बाद उन्होंने माधुरी की जगह दूसरी अभिनेत्री तलाशना शुरू कर दिया था. हालांकि, माधुरी की सेक्रेटरी ने उनसे कहा कि अभिनेत्री को कुछ समय दिया जाए और वह बाद में सीन करने के लिए तैयार हो सकती हैं.

टिन्नू आनंद, एंड अमिताभ बच्चन, फोटो इंस्टाग्राम

‘शनाख्त’ की शूटिंग सिर्फ करीब पांच दिनों तक हुई थी. फिल्म आखिरकार पूरी नहीं हो सकी और माधुरी दीक्षित तथा तिन्नू आनंद ने इसके बाद किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया.

Even Today This Story is in Limelight: आज भी चर्चा में है यह पुराना किस्सा

माधुरी दीक्षित के करियर को देखें तो उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और कई फिल्मों में बोल्ड या ग्लैमरस भूमिकाएं भी की हैं. लेकिन ‘शनाख्त’ से जुड़ा यह किस्सा इसलिए खास है क्योंकि यह उनके करियर के शुरुआती दौर का है और इसमें उन्होंने एक ऐसे सीन को करने से इनकार किया, जिसके लिए वह कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं.

यह भी पढ़ें: Toxic की Rukmani बेशक हो रही हैं Troll, लेकिन Bollywood की इन फिल्मों में भी दिखी Boldness की सारी हदें पार करने की कोशिश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >