"Maine Kya Kiya?": SRK के ड्राइवर का फोन आते ही कांप गई थीं रिपोर्टर, जानिए 5 बजे सुबह की वो पूरी कहानी

एक पॉडकास्ट में सीनियर जर्नलिस्ट निकिता दलवी ने शाहरुख खान से जुड़ा एक ऐसा अनसुना वाकया शेयर किया है. यह किस्सा SRK की दरियादिली और उनके जेंटलमैन बर्ताव को साबित करता है.

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग और उनके दरियादिली के किस्से पूरी दुनिया में मशहूर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैपराजी और रिपोर्टर्स के साथ उनका बॉन्ड कैसा है? हाल ही में एक पॉडकास्ट में सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट निकिता दलवी ने शाहरुख खान से जुड़ा एक ऐसा अनसुना और हैरान कर देने वाला वाकया शेयर किया है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि SRK को यूं ही इंडस्ट्री का सबसे बड़ा जेंटलमैन नहीं कहा जाता.

'हर कोई बुरा नहीं होता, अर्जुन कपूर और सलमान बहुत अच्छे हैं'

'हिंदी रश'के पॉडकास्ट में जब निकिता दलवी से पूछा गया कि कवरेज के दौरान उन्हें किस स्टार के साथ काम करके सबसे ज्यादा मजा आता था, तो उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री में हर कोई बुरा नहीं है, यहां बहुत अच्छे लोग भी हैं. अर्जुन कपूर मेरे पर्सनल फेवरेट हैं, वो बहुत स्वीट लड़के हैं. यही बात सलमान खान और संजय दत्त पर भी लागू होती है." इसी बातचीत के दौरान निकिता ने चंकी पांडे की बर्थडे पार्टी की वो रात याद की, जब शाहरुख खान की एक हरकत ने उन्हें हैरान कर दिया था.

रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक का इंतजार और SRK का सख्त फरमान

निकिता ने बताया कि चंकी पांडे ने अपने बांद्रा वाले घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी. बॉलीवुड में कहावत है कि बड़े सितारे हमेशा लेट आते हैं, इसलिए SRK बर्थडे वाले दिन नहीं, बल्कि उसके अगले दिन तड़के सुबह पहुंचे. निकिता और उनका कैमरामैन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक सड़क पर खड़े होकर शाहरुख और गौरी खान का इंतजार कर रहे थे. सुबह 5 बजे जैसे ही शाहरुख की गाड़ी आई, उन्होंने कार से उतरते ही रिपोर्टर्स से कहा- "कोई भी कैमरा ऑन नहीं करेगा." निकिता ने बताया कि यह सुनकर वे दंग रह गईं कि इतनी देर इंतजार के बाद भी वे शूट नहीं कर सकतीं. इसके बाद शाहरुख घर के अंदर गए और लगभग 1 घंटे बाद निकलकर अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए.

'मिश्रा जी का कॉल और शाहरुख खान का वो भागता हुआ हग'

कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब शाहरुख के चले जाने के तुरंत बाद उनके ड्राइवर मिश्रा जी का निकिता के पास फोन आया. मिश्रा जी ने कहा, "मैडम, सर आपसे मिलना चाहते हैं." निकिता डर गईं कि आखिर उन्होंने क्या कर दिया, जबकि उन्होंने तो कैमरा भी ऑन नहीं किया था. ड्राइवर ने उन्हें वहीं रुकने को कहा.

महज 2-3 मिनट के अंदर शाहरुख खान की गाड़ी वापस आई. शाहरुख कार से उतरे और भागते हुए निकिता के पास आए, उन्हें गले लगाया और कहा, "थैंक यू सो मच! तुमने मेरी बात की रिस्पेक्ट की और मेरे मना करने पर शूट नहीं किया." निकिता ने बताया कि वे इस जेस्चर की बिल्कुल उम्मीद नहीं कर रही थीं और शाहरुख के इस बर्ताव ने उनका दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: कैमरा छीना, फोन पर दी गालियां... जब कैटरीना के लिए रणबीर कपूर ने पैपराजी को सड़कों पर दौड़ाया

ये भी पढ़ें: सायरा बानो के खानदान की वो हवेली, जहां कभी सजती थीं महफिलें... आज जंग लगे तालों में कैद है पुराना इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >