Watch Video: हुमा कुरैशी के भाई को पटका, कर दिया धारदार हथियार से हमला, देखें वीडियो

Watch Video: दिल्ली में हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई. एक्ट्रेस के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या पार्किंग विवाद को लेकर की गई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब इस पूरे घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की गुरुवार को हत्या कर दी गई. स्कूटी पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद आसिफ की हत्या उनके पड़ोसियों ने किसी धारदार हथियार से कर दी. दरअसल, आसिफ ने अपने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों उज्जवल और गौतम को अपने घर के गेट के सामने से स्कूटर हटाने के लिए कहा. जिसके बाद उन तीनों के बीच बहस होने लगी. बहस इतना बढ़ गया कि दोनो भाईयों ने मिलकर आसिफ पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया. इसमें आसिफ घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि आसिफ की जान नहीं बची. अब इस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

सीसीटीव फुटेज को पीटीआई ने शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि आसिफ को पटक कर उसपर हमला किया जा रहा है. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, एक रिश्तेदार ने बताया कि स्कूटर पार्क था, जिसके बाद आसिफ ने उसे हटाने के लिए कहा. उनके बीच बहस शुरू हो गई. उसके बाद उसका बड़ा भाई आया और आसिफ को उसे लोहे की किसी चीज से मारा. इसकी वजह से उसका खून बहने लगा. दिल्ली पुलिस ने इस घटना में गौतम और उज्जवल नाम के दो भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >