War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. टिकट खिड़की पर फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने तगड़ी कमाई की और दूसरे दिन भी छप्परफाड़ कर के कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड मूवी ने कितना बटोर लिया, यहां जानें.

War 2 Worldwide Collection: अयान मुखर्जी की फिल्म वॉर 2 इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जासूसी थ्रिलर ने पहले दिन तगड़ी ओपनिंग करते हुए करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम कर लिया. फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्लैश कुली से हुआ, जिसमें रजनीकांत, श्रुति हासन, नाागार्जुन, सत्यराज हैं. कुली भी जबरदस्त कमाई करने में सफल रही. चलिए आपको वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बताते हैं.

वॉर 2 ने दुनियाभर में कर ली इतनी कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 ने पहले दिन 51.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 168 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 (144 करोड़ रुपये) सनी देओल की जाट (119 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. वीकेंड पर मूवी आसानी से कुछ और फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहेगी.

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • War 2 Collection Day 1- 52 करोड़ रुपये
  • War 2 Collection Day 2- 56 करोड़ रुपये
  • War 2 Collection Day 3- 3.55 करोड़ रुपये

War 2 Total Collection- 111.9 करोड़ रुपये

ऋतिक रोशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

ऋतिक रोशन ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. वॉर 2 अब उनकी सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. प्रीक्वल ने पहले दिन दुनिया भर में 77.95 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि सीक्वल ने पहले दिन 79.95 करोड़ रुपये कमाए थे. वॉर 2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई.

यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Collection Day 1: कुली ने रचा इतिहास, रजनीकांत की ‘कुली’ बनी सबसे बड़ी ओपनर, पहले दिन कमाई 150 करोड़ पार

यह भी पढ़ें- Coolie vs War 2 Box Office Day 3: रजनीकांत या ऋतिक रोशन, तीसरे दिन किसने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कलेक्शन रिपोर्ट चौंकाएगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >