Tu Yaa Main: फर्स्ट मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानें चौथे दिन की कमाई

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: वीकेंड के बाद फिल्म ‘तू या मैं’ की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है. चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में साफ गिरावट नजर आई है, जिससे अब फिल्म की नजर आने वाले वीकडे के कलेक्शन पर टिक गई है.

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: आदर्श गौरव और शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का सफर अब वीकडे के असली परीक्षा से गुजर रहा है. यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म को कुछ खास पाॉपलैरिटी नहीं मिल पाई शुरुआती दिनों में हल्के उछाल के बाद अब फिल्म की चौथे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली. शनाया और आदर्श की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से मेकर्स को विकेंड पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब नजर आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी है. आइए आपको बताए चौथे दिन का कलेक्शन

चौथे दिन का कलेक्शन

वीकडे के शुरूआत के साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो गई है, जिसका असर सीधे चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर आया है. सोमबार को फिल्म ने पहले दिन और वीकेंड के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम प्रदर्शन किया है. Sacnilk की  रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन यानी सोमबार को 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 0.32 करोड़ रुपये का हुआ है.

देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

आगे कैसा रहेगा सफर ?

अब फिल्म की नजर आने वाले दिनों की कमाई पर है, अगर वर्ड ऑफ माउथ स्थिर रहता है, तो फिल्म वीकडे में स्थिर कमाई बनाए रख सकती है. फिलहाल चौथे दिन का आंकड़ा देख कर यह पता चल रहा है की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए लगातार बड़ें नबंर्स में दर्शकों का सपोर्ट चाहिए होगा.

यह भी पढ़ें: थिएटर में इस हफ्ते धमाका, रिलीज हो रही हैं रोमांस, कोर्टरूम और हिस्टोरिकल फिल्में

जल्द आ रहा ये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >