10 किलो वजन और नो ग्लैमर लुक में दिखे राजकुमार राव, ट्रांसफॉर्मेशन पर पत्रलेखा का रिएक्शन

एक्टर राजकुमार राव का लेटेस्ट लुक देखकर फैंस काफी हैरान हो गए थे. अब एक्टर ने बताया कि उनका ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए है. साथ ही उनकी पत्नी पत्रलेखा ने भी एक पोस्ट कर अपने पति की मेहनत पर गर्व जताया है.

हाल ही में एक इवेंट में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का बदला हुआ लुक देखकर फैंस हैरान हो गए थे. उनके बढ़े वजन और अलग हेयरस्टाइल को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी. कुछ लोगों ने इसे हेयर लॉस से जोड़ा तो कुछ ने इसे उम्र का असर बताया. अब खुद राजकुमार राव ने साफ कर दिया है कि यह चेंज उनके अगले किरदार की तैयारी का हिस्सा है. उन्होंने इसे लेकर एक लंबा सा पोस्ट भी किया है. इसके अलावा उनकी पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी एक पोस्ट लिखा है.

राजकुमार राव बोले- हेयर लॉस नहीं, किरदार की तैयारी है

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, मेरा अस्तित्व मेरी कला से है. मैंने अभी अपनी अगली बायोपिक #NIKAM की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म के लिए मुझे शारीरिक रूप से काफी बदलाव करने पड़े और मुझे ऐसा करना हमेशा पसंद है. जब तक मैं अपनी मेहनत से लुक हासिल कर सकता हूं, तब तक मैं प्रोस्थेटिक्स पर भरोसा नहीं करता. ‘निकम’ के लिए मैंने वजन बढ़ाया, उम्रदराज दिखने की कोशिश की और अपने बाल भी पतले करवाए, जबकि मेरे हेयर स्टाइलिस्ट इसके खिलाफ थे.

एक्टर बोले- एक फिल्म के लिए वजन बढ़ाया

राजकुमार राव ने आगे लिखा, पहले भी लोगों ने मुझे रोका था-‘BOSE’ के लिए आधा गंजा मत बनो, ‘TRAPPED’ के लिए इतना वजन मत घटाओ या बढ़ाओ, ‘SRIRKANTH’ के दौरान कैमरा बंद होने पर भी नेत्रहीन व्यक्ति की तरह मत रहो. लेकिन मैं हर किरदार को पूरी सच्चाई से जीना चाहता हूं. ‘निकम’ के लिए मुझे करीब 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा. मैं रोज दो पिज्जा खा रहा था, ढेर सारी मिठाइयां, मेरे पसंदीदा आलू पराठे और बिरयानी भी. मैंने किसी भी तरह का ग्लैमरस लुक इस्तेमाल नहीं किया ताकि किरदार असली लगे. उम्मीद है जब आप फिल्म देखेंगे, तो आपको मेरी यह मेहनत नजर आएगी. अब समय है इस बढ़े हुए वजन को कम करने का और ‘गांगुली मोड’ में जाने का-हमारे अपने दादा के किरदार के लिए.

पत्रलेखा ने दिया अपने पति का साथ

राजकुमार राव की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पत्रलेखा ने लिखा, ”मुझे तुम पर बहुत गर्व है, राजकुमार. तुम हर फिल्म के लिए अपनी पूरी मेहनत और दिल लगा देते हो. दुनिया को एक एक्टर की उस प्रोसेस और कड़ी मेहनत का अंदाजा नहीं होता, जो वह किसी किरदार को तैयार करने में करता है. पर्दे पर जो नतीजा दिखता है, वह हमेशा आसान लगता है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: 90s में बनती ‘धुरंधर’ तो गोविंदा का लुक होता कुछ ऐसा, निभाते ये रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >