साढ़े 6 करोड़ जमा होंगे तो केस होगा खत्म, फिलहाल राजपाल यादव को 18 मार्च तक राहत

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली. भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें रिहा किया गया. अभी साढ़े 6 करोड़ रुपये बकाया हैं.

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव की मुश्किलें अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही हैं. चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है, ताकि वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकें. हालांकि, अभी भी उनके ऊपर साढ़े 6 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे जमा करने के बाद ही यह केस पूरी तरह खत्म हो सकेगा.

केस में अब भी साढ़े 6 करोड़ बकाया

शिकायतकर्ता के वकील अवनीत सिंह सिक्का ने बताया कि राजपाल यादव ने अब तक 1.5 करोड़ रुपये अपने वकीलों और कोर्ट में जमा करा दिए हैं. इसके पहले उन्होंने 75 लाख और 25 लाख की राशि पहले ही कोर्ट में जमा कराई थी. अब भी लगभग साढ़े 6 करोड़ रुपये बकाया हैं.

6 करोड़ देने पर केस खत्म

वकील ने स्पष्ट किया कि यदि राजपाल यादव यह बकाया राशि अदालत में जमा करा देते हैं, तो यह केस समाप्त किया जा सकता है. अदालत ने उन्हें 18 मार्च तक पेश होने के लिए कहा है, लेकिन अगर पहले यह राशि दी जाती है, तो मामले को जल्दी खत्म किया जा सकता है.

बॉलीवुड सितारे कर रहे मदद

5 फरवरी को राजपाल यादव ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वे खुद इस प्रॉब्लम का समाधान ढूंढेंगे. इसके बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे सोनू सूद, अजय देवगन ने उनका साथ दिया. कुछ सितारों ने पैसे दिए तो कुछ ने फिल्म ऑफर देकर मदद की.

देखें ‘The Tantra Code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >