War 2 Worldwide Collection: हिट या फुस्स? दुनियाभर में ‘वॉर 2 की कमाई 300 करोड़ के करीब, सही आंकड़े जान लगेगा झटका

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के क्लब पहुंच चुकी है. जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और किन फिल्मों को पीछे छोड़ा.

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज हुई और आने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस बड़ी फिल्म को रजनीकांत की ‘कुली’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. फिल्म कुछ ही दिनों में साल 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. ऐसे में दुनियाभर में फिल्म ने कितना कमाया, आइए बताते हैं.

वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वॉर 2’ ने दुनियाभर में अब तक 298.10 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. इसने मोहनलाल की ‘एम्पुरान’ (265.5 करोड़), अजय देवगन की ‘रेड 2’ (237 करोड़), आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ (267.5 करोड़), और एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ (267 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ (288.58 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

  • Day 1 – 52 करोड़
  • Day 2 – 57.35 करोड़
  • Day 3 – 33.25 करोड़
  • Day 4 – 31.3 करोड़
  • Day 5 – 8.4 करोड़
  • Day 6 – 9 करोड़

Total Collection- 298.10 करोड़

फिल्म के बारे में…

वॉर 2 का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है, जिसमें पहले एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 शामिल हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा अडवाणी और आशुतोष राणा भी अहम रोल में हैं.

यह भी पढ़े: War 2 के सेट पर जूनियर एनटीआर संग काम करने पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर शॉट में वह 200%…

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection Day 7: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ फ्लॉप या हिट? सातवें दिन सुस्त हुई कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >