War 2 Review: क्लाइमैक्स में चमके ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, सलमान खान की टाइगर 3 से बेहतर

War 2 Review: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 के रिव्यूज आने लगे हैं. एक साउथ एग्जिबिटर वेंकी ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, फिल्म की शुरुआती सेटअप काफी मजबूत थी, जो इसके पक्ष में गई. कुछ सीन्स जैसे इंट्रोडक्शन सीक्वेंस, डांस नंबर और कुछ ट्विस्ट अच्छे से काम किए.

War 2 Review: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 फाइनली आज सिनेमाघरों में आ गई है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज है. एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म की टक्कर रजनीकांत की कुली से आज हो रही है. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म का 13 अगस्त को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. इसमें टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट, अनिल कपूर,रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हुए. ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इसका हिस्सी बनी. इस बीच फिल्म का रिव्यू सामने आया है, जिसके अनुसार वॉर 2 सलमान खान की टाइगर 3 से आगे निकल सकती है.

फिल्म वॉर 2 का रिव्यू

एक साउथ एग्जिबिटर वेंकी ने ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का रिव्यू करते हुए अपने एक्स पर लिखा, वॉर 2 एक औसत दर्जे की एक्शन थ्रिलर है, जो कंटेंट से ज्यादा स्टाइल पर टिकी हुई है. कहानी पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्मों से थोड़ी अलग है और इसमें पोटेंशियल था, लेकिन इसका पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाया. भले ही कहानी अलग हो, लेकिन बाकी फिल्मों की तरह इसकी रफ्तार और ट्रीटमेंट लगभग वैसा ही है, जिससे यह फिल्म साधारण और रूटीन-सी लगती है. फिल्म की शुरुआती सेटअप काफी मजबूत थी, जो इसके पक्ष में गई. कुछ सीन्स जैसे इंट्रोडक्शन सीक्वेंस, डांस नंबर और कुछ ट्विस्ट अच्छे से काम किए. लेकिन कहानी के असली इमोशन और ऊंचाई वाले पलों को ठीक से पेश नहीं किया गया.

टाइगर 3 से बेहतर है वॉर 2

वेंकी ने आगे अपने पोस्ट में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के परफॉर्मेंस की तारीफ की. हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म में ऐसा कुछ नहीं किया जो पहले न किया हो. हालांकि क्लाइमैक्स में दोनों की एक्टिंग काफी जबरदस्त है. वेंकी लिखते हैं, प्रोडक्शन वैल्यू अच्छी है. बैकग्राउंड म्यूजिक में बेहतर होने की काफी गुंजाइश थी. ये टाइगर 3 से बेहतर है, लेकिन फिर भी औसत से ज्यादा नहीं है.

यह भी पढ़ें- War 2 First Review: ऋतिक रोशन-Jr एनटीआर की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, जानें हिट होगी या फ्लॉप, जबरदस्त एक्शन मिलेगा देखने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >