War 2 OTT Release: थिएटर्स में हुई मिस? अब ओटीटी पर देख सकेंगे ‘वॉर 2’, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी ऋतिक-जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर

War 2 OTT Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई-थ्रिलर ‘वॉर 2’ अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. जानें कब और कहां देखें ये एक्शन से भरपूर फिल्म. साथ ही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी पढ़े.

War 2 OTT Release: 2025 की मच अवेटेड स्पाई एक्शन-थ्रिलर वॉर 2 अब थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक दे रही है. ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब दर्शकों के लिए घर बैठे देखने का मौका लेकर आ रही है. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा अडवाणी और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस बीच आइए इसके स्ट्रीमिंग डिटेल्स से लेकर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

कब और कहां देखें वॉर 2?

फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जा रहा है. नेटफ्लिक्स ने बुधवार को अपने आधिकारिक अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “दोगुना गुस्सा. दोगुना उत्पात. युद्ध के लिए तैयार हैं? देखिए War 2, 9 अक्टूबर से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.”

इसका मतलब है कि जो दर्शक फिल्म को थिएटर में मिस कर गए थे, वे अब कल यानी 9 अक्टूबर 2025 से वॉर 2 को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

वॉर 2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है. फिल्म में कबीर यानी ऋतिक रोशन और राम यानी जूनियर एनटीआर की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी. हालांकि, रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स ने फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया.

करीब 325-400 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म की शुरुआत धमाकेदार रही थी और पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये कमा लिए थे. लेकिन रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ से कड़ी टक्कर के चलते इसकी कमाई बाद में धीमी पड़ गई और भारत में टोटल नेट कलेक्शन- 236.55 करोड़ पर सिमटा. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 364.35 करोड़ रहा, जिसके बाद फिल्म को एवरेज परफॉर्मर माना गया है.

वॉर 2 बनाम कुली में से किसने ज्यादा कमाया?

कुली (285.01 करोड़)

वॉर 2 से किस साउथ सुपरस्टार ने बॉलीवुड डेब्यू किया?

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 का हिस्सा बनने पर ऋषभ शेट्टी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- इतनी गहरी, मौलिक और दिव्य कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >