Param Sundari की रिलीज के बाद क्या कुली और वॉर 2 की कमाई पर लगेगा ब्रेक, ट्रेड एक्सपर्ट ने कही ये बात

Param Sundari: साल की सबसे चर्चित रिलीज में से दो, कुली और वॉर 2, बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते में हैं. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया. इस वीक में सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी रिलीज होने वाली है. ऐसे में क्या वॉर 2 और कुली थियेटर्स से निकल जाएगी. ट्रेड एक्सपर्ट ने अपनी राय साझा की है.

Param Sundari: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो बिग बजट फिल्मों की आंधी चल रही है. जिसमें सबसे पहले तो ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की वॉर है और दूसरी साउथ सुपरस्टार की कुली है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. जहां वॉर 2 ने अब तक भारत में 224.17 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं कुली का टोटल कलेक्शन 259.94 करोड़ तक पहुंच गया है. क्या परम सुंदरी की रिलीज के बाद दोनों मूवीज की हवा निकल जाएगी. अब ट्रेड एक्सपर्ट ने खुलासा किया है.

90 प्रतिशत कमाई कर चुकी है वॉर 2 और कुली

फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला ने बताया कि दोनों फिल्मों ने अपनी ज्यादातर कमाई पहले ही पूरी कर ली है. उन्होंने कहा, “कमोबेश, वॉर 2 और कुली अपनी रिलीज का समय पूरा कर चुकी हैं, क्योंकि तीसरा हफ्ता होने वाला है. इस वीकेंड तक, इसकी अच्छी-खासी कमाई पूरी हो जाएगी. कुछ अतिरिक्त स्क्रीन अभी भी होंगी, लेकिन 90 प्रतिशत कमाई हो चुकी है.”

कितना कलेक्शन और कर पाएगी वॉर 2 और कुली

रमेश बाला ने आगे कहा, कुली ने हिंदी की तुलना में तमिल और तेलुगु बाजारों में बेहतर प्रदर्शन किया है और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने की ओर अग्रसर है. दूसरी ओर, वॉर 2 के दुनिया भर में लगभग 350 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है.

कोमल नाहटा ने वॉर 2 और कुली को लेकर क्या कहा

ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा नेकहा, “वॉर 2 और कुली लगभग अपने अंत के करीब हैं. अगर परम सुंदरी रिलीज हो जाती है, तो भी इससे उनके बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.” रमेश बाला ने कहा कि परम सुंदरी की शुरुआत मध्यम रहेने की संभावना है, लेकिन ओपनिंग डे पर लोग कैसा रिव्यू देते हैं, यह भी बड़ा गेम चेंजर बन सकता है.

यह भी पढ़ें- Nishaanchi: अनुराग कश्यप ने खोला ‘निशानची’ के टाइटल का राज, कहा- पहले बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >