War 2 Box Office Collection Day 21: लाखों पर सिमटी ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’, कमाई जान पटक लेंगे सिर

War 2 Box Office Collection Day 21: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का कलेक्शन अब घटकर लाखों में सिमट गया है. 21वें दिन की कमाई और कुल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानें.

War 2 Box Office Collection Day 21: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था. 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में उतरी अयान मुखर्जी की यह एक्शन थ्रिलर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करते हुए ब्लॉकबस्टर शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते से इसका कलेक्शन लगातार गिरता गया. अब तीसरे हफ्ते के आखिरी दिनों में फिल्म की रफ्तार लगभग थम-सी गई है. ऐसे में आइए बताते हैं 21वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

वॉर 2 के 21वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 21वें दिन केवल 0.11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 21 दिनों में 235.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह आंकड़ा दर्शाता है कि शुरुआती बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक लंबे समय तक टिक नहीं पाया.

वॉर 2 का डे वाइज कलेक्शन

War 2 Week 1 Box Office Collection- 204.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 13: 2.75 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 14: 2.5 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 15: 1.5 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 16- 0.65 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 17- 0.96 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 18- 1.45 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 19- 0.6 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 20- 0.61 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 21- 0.11 करोड़ (Early Reports)

Total Box Office Collection- 235.62 करोड़

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘गुलाबो’ 15 साल बाद होंगी पति से अलग, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >