War 2 Box Office Collection Day 15: शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे हफ्ते में वॉर 2 की टूटी रफ्तार, जानें टोटल कलेक्शन

War 2 Box Office Collection Day 15: ‘वॉर 2’ ने रिलीज के दिन 52 करोड़ रुपये की कमाई कर साल की सबसे बड़ी ओपनर बनने का खिताब पाया. हालांकि, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म का दूसरे हफ्ते में रफ्तार कम हो गया है. अब जानते हैं 15वें दिन का कलेक्शन.

War 2 Box Office Collection Day 15: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘वॉर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस एक्शन फिल्म ने पहले दिन करीब 52 करोड़ रुपये की कमाई कर साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनने का खिताब अपने नाम किया. फिल्म ने शुरुआती हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया. लेकिन जैसे-जैसे दूसरा हफ्ता आगे बढ़ा, इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी. बीते कुछ दिनों से फिल्म की कमाई घट गई है. चलिए आपको बताते हैं 15वें दिन का कलेक्शन.

वॉर 2 का 15वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15वें दिन वॉर 2 ने 0.02 (सुबह 9 बजे तक) करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि शाम तक आंकड़ों में इजाफा होने के चांस है. फिल्म की कुल कमाई अबतक 229.82 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की कमाई डबल डिजिट से घटकर सिंगल डिजिट में हो गई है.

भारत में वॉर 2 का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 13: 2.75 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 14: 2.55 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 15: 0.03 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Collection- 229.82 करोड़

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: गौरव खन्ना-जीशान कादरी की लड़ाई के बीच ये कंटेस्टेंट बन गया पहला कैप्टन, गेमप्ले से खींचा सबका ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >