War 2 Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने रचा इतिहास या डूब गई? 11वें दिन का कलेक्शन देगा जवाब

War 2 Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 की रफ्तार अब थम गई. मूवी ने शनिवार को बेहद कम कमाई और अब सबकी निगाहें रविवार के कलेक्शन पर है. जो अर्ली आंकड़े अभी आए है, उसके अनुसार मूवी ने 11वें दिन बहुत कम कमाई की.

War 2 Box Office Collection Day 11: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर वॉर 2 को रिलीज हुए 11 दिन हो गए. जबरदस्त चर्चा और स्टार पावर के बावजूद वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक धमाल नहीं मचा पाई. YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने भले ही शानदार ओपनिंग की हो, लेकिन कुछ ही दिनों बाद इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई. फिल्म की कमाई हर दिन के साथ कम होती जा रही है. आइए 11वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

वॉर 2 की कमाई में गिरावट

अयान मुखर्जी की वॉर 2 ने शानदार ओपनिंग वीकेंड पर कमाई की और उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 11वें दिन करीब 0.17 (अर्ली आंकड़े) करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कलेक्शन मूवी ने 214.62 करोड़ रुपये का हो गया है. वॉर 2 फिलहाल रजनीकांत की कुली से पीछे चल रही है. अब फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच में घटता जा रहा है.

ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने अबतक कितना कलेक्शन किया?

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 11: 0.17 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Collection- 214.62 करोड़

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office Collection Day 10: रजनीकांत या ऋतिक, किसकी फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस की बादशाह? टोटल कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >