War 2 Box Office Collection Day 10: वॉर 2 फ्लॉप या हिट, 10वें दिन कमाई है चौंकानी वाली

War 2 Box Office Collection Day 10: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग ली थी. हालांकि वीकडेज में यह काफी सुस्त हो गई. इसकी घटती कमाई मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गई. आइये जानते हैं 10वें दिन एक्शन ड्रामा ने कितना कमाया.

War 2 Box Office Collection Day 10: अयान मुखर्जी की वाईआरएफ जासूसी फिल्म वॉर 2, जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रजनीकांत स्टारर कुली से जबरदस्त टक्कर मिली. इस एक्शन थ्रिलर ने सुस्ती से कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये एक नजर डालते हैं इसके 10वें दिन की कमाई पर.

10वें दिन वॉर 2 फ्लॉप हुई या हिट

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने 10वें दिन यानी शनिवार को 1.44 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 209.69 करोड़ हो गया. फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ की शानदार कमाई की, जिसमें मुख्य योगदान तेलुगु संस्करण (22 करोड़) का रहा, जबकि हिंदी वर्जन ने 29 करोड़ कमाए. पहले हफ़्ते में फिल्म की कमाई 204.25 करोड़ से कम रही.

वॉर 2 ने अबतक कितने करोड़ की कमाई की

  • War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 6- 9 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 7- 5.59 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 8: 4.71 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
  • War 2 Box Office Collection Day 10: 1.44 करोड़ (Early Reports)

War 2 Total Collection- 209.69

वॉर 2 के बारे में

अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, “वॉर 2” यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जो पठान और टाइगर सीरीज के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन कबीर की भूमिका में हैं, साथ ही एन. टी. रामा राव जूनियर और कियारा आडवाणी भी हैं. अपकमिंग जासूसी फिल्म “अल्फा” के पोस्ट-क्रेडिट टीजर के साथ, यश राज फिल्म्स का यह यूनिवर्स और विस्तार के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Anupama के अनुज ने Bigg Boss 19 में मारी धमाकेदार एंट्री, इस सॉन्ग पर किया कातिलाना डांस, Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >