Viral Video: ‘रिटायरमेंट ले लो भाई’, सलमान खान का वायरल वीडियो देख आग बबूला हुए फैंस

Viral Video: सिकंदर में कलाकारी दिखाने वाले सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, ���िसमें डांस परफॉरमेंस के दौरान कुछ ऐसा हो जा रहा है कि उन्हें फिर बाद में ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ रहा है.

Viral Video: सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो वैंकूवर कॉन्सर्ट का बताया जा रहा है, जिसमें सलमान टाइगर 3 के गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं. इस बीच उनके डांस परफॉरमेंस के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स का शिकार हो गए हैं. दरअसल, जब सलमान डांस कर रहे हैं, उसी बीच उनकी टी-शर्ट थोड़ी ऊपर उठती है और उनका पेट लटका हुआ नजर आने लगता है. अब 59 साल के सलमान खान की फिटनेस पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब रिटायरमेंट ले लो भाई’. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, ‘भाईजान की उम्र अब साफ पता चलने लगी है.’ ऐसे ही अन्य यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़े: Cannes 2025: उर्वशी रौतेला को रेड कार्पेट से हटाते नजर आए सिक्योरिटी गार्ड्स, Viral Video ने बढ़ाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >