Viral Video: ‘बिजुरिया’ गाने पर मनीष पॉल संग थिरकीं सुनीता आहूजा, फैंस बोले- आपके एक्सप्रेशन्स गोविंदा जी से कम नहीं

Viral Video: मनीष पॉल और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का ‘बिजुरिया’ गाने पर डांस वीडियो वायरल, वरुण धवन और कई सेलेब्स ने किया रिएक्ट, फैन्स बोले- गोविंदा से भी अच्छे डांसर.

Viral Video: फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है, लेकिन उससे भी ज्यादा इसका गाना ‘बिजुरिया’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. कई सेलेब्स और यूजर्स इस गाने पर वीडियो बना चुके हैं और अब इसी लिस्ट में एक्टर मनीष पॉल और दिग्गज सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम भी जुड़ गया है.

सुनीता संग मनीष पॉल का डांस

मनीष पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह सुनीता आहूजा के साथ ‘बिजुरिया’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मनीष पॉल ब्लू अटायर में बेहद कूल और स्टाइलिश लग रहे हैं, जबकि सुनीता पारंपरिक सलवार-सूट, हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहनकर नई-नवेली दुल्हन की तरह दिखाई दीं.

वीडियो पोस्ट करते हुए मनीष ने कैप्शन लिखा,”और शुरू करते हैं! अनीता आहूजा क्या बात है! आप तो कमाल हो बिजुरिया.”

सेलेब्स और फैन्स के रिएक्शन

वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया. वरुण धवन ने लिखा, “मेरी सबसे प्यारी और सबसे पसंदीदा इंसान, जो बचपन से हमेशा मेरा साथ देती आई हैं, वो हैं सुनीता आंटी. लव यू सुनीता आंटी!” आरती सिंह ने कहा, “सुनीता मामी, हमेशा की तरह कमाल कर दिया.” आरजे अनमोल ने कमेंट किया, “ये देख लो दुनियावालों. ये है असली गोविंदा. जियो भाभी.”

वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट भी किए. किसी ने कहा, “ये बुढ़ापे में कमाने क्यों निकली हैं?” तो किसी ने लिखा, “सुनीता जी, आपके एक्सप्रेशन्स गोविंदा जी से कम नहीं हैं.”

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Records: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ ने रचा बड़ा इतिहास, भारत के बाद विदेशों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >