Viral Video: गणेश विसर्जन में पत्नी सुनीता संग झूमे गोविंदा, बेटे यशवर्धन भी आए नजर

Viral Video: गणेश विसर्जन में गोविंदा पत्नी सुनीता और बेटे यशवर्धन संग थिरकते नजर आए. तलाक की अफवाहों के बीच परिवार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Viral Video: गणेश चतुर्थी का उत्सव इस बार अभिनेता गोविंदा के घर में बेहद खास रहा. अपनी शादी को लेकर लगातार चल रही तलाक की अफवाहों के बीच, गोविंदा पत्नी सुनीता आहूजा और बेटे यशवर्धन के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुए. इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियोज में गोविंदा और सुनीता गणेश भजनों पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, बेटे यशवर्धन विसर्जन से पहले अंतिम आरती करते दिखाई दिए. एक अन्य वीडियो में पूरा परिवार “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाते हुए मूर्ति को विदा करता दिखा. सुनीता धुनों पर झूमकर नाच रही थीं और जैसे ही यशवर्धन भगवान गणेश को लेकर गाड़ी में बैठे, गोविंदा भी पत्नी संग भक्ति में डूबकर नाचने लगे.

तलाक की अफवाहों पर लगा विराम

बीते महीनों से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर तलाक की खबरें चर्चा में थीं. हालांकि हाल ही में सुनीता ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था, “अगर कुछ गड़बड़ होती तो दूरियां आ जातीं. कोई ताकत हमें अलग नहीं कर सकती. ‘मेरा गोविंदा मेरा है’. इसलिए जब तक हमसे न सुनें, किसी भी अफवाह पर यकीन न करें.”

गणेश चतुर्थी का यह पारिवारिक जश्न अब साफ कर रहा है कि गोविंदा और सुनीता के बीच सब कुछ ठीक है.

यह भी पढ़े: VIDEO: अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में पत्नी दीपिका संग पहुंचे रणवीर सिंह, ‘देवा श्री गणेशा’ गाने पर जबरदस्त डांस से बनाया माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >