Viral Video: महाकुंभ में यूपी पुलिस के सामने ही अल्लू अर्जुन बोलने लगे- झुकेगा नहीं पुष्पा, वायरल वीडियो ने उड़ाए सबके होश

Viral Video: महाकुंभ 2025 में अबतक कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच चुके हैं. अब महाकुंभ में अल्लू अर्जुन की भी एंट्री हो चुकी है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो के पीछे सच्चाई कुछ और है.

Viral Video: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया था. फिल्म पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. मूवी अब ओटीटी पर भी स्ट्रीम हो रही है और वहां भी इसे दर्शकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है. अब अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में अल्लू महाकुंभ में नजर आ रहे हैं. दरअसल, महाकुंभ 2025 में अल्लू अर्जुन बनकर एक फैन वहां पहुंचा. उस फैन पर पुष्पा 2 का ऐसा जादू चढ़ा कि वह खुद पुष्पराज बनकर वहां आ गया. ये फैन महाराष्ट्र से है और वह कुंभ में डुबकी लगाने आया था. जब वह पुष्पराज के गेटअप में आया तो सब उसे ही देखने लगे. वीडियो में वह यूपी पुलिस वालों से घिरा दिख रहा है और पुष्पा 2 का डायलॉग बोलते दिख रहा है. पुलिस ने उसकी तारीफ भी की. उसका मेकअप और गेटअप पूरी तरह से रियल लग रहा है. वह पुष्पा के अंदाज में बोलता दिखा और उसकी तरह चल भी रहा था. पहली झलक में उसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है और उसे अल्लू अर्जुन समझ सकता है. वीडियो में वह फैन फिल्म का पॉपुलर डायलॉग- ‘पुष्पा भाऊ को नेशनल खिलाड़ी समझा क्या? इंटरनेशनल है मैं। फायर नहीं, वाइल्ड फायर है मैं’ बोलता दिखा.

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर कहर बरपा रही ‘पुष्पा 2’, रिलीज के 4 दिन बाद ही बना दिया ये रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >