बारिश के चलते शूटिंग हुई कैंसिल, माता-पिता के साथ ऐसे सुकून फरमाते दिखे विजय

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने बारिश के कारण शूटिंग रुकने पर अपने माता-पिता संग एक सुकून भरा पल साझा किया. इस प्यारी सी तस्वीर को उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना ने खींचा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक बेहद प्यारा और निजी पल साझा किया. बारिश के कारण शूटिंग रुकने के बाद विजय ने अपने माता-पिता के साथ दोपहर की झपकी लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर को उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना ने क्लिक किया था.

माता-पिता के बीच सोते दिखे विजय

तस्वीर में विजय नीले रंग की टी-शर्ट पहने अपने माता-पिता के बीच आराम से सोते नजर आ रहे हैं. इस सुकून भरे पल ने उन्हें बचपन की याद दिला दी. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बारिश की वजह से शूटिंग कैंसिल हो गई और उन्हें बचपन की अपनी पसंदीदा जगह पर दोपहर की नींद लेने का मौका मिल गया. विजय ने यह भी बताया कि इस झपकी से उन्हें 1000 प्रतिशत रिकवरी महसूस हुई.

खास बात यह रही कि विजय ने तस्वीर का क्रेडिट रश्मिका मंदाना को दिया. इसके बाद फैंस ने भी इस खास फोटो क्रेडिट को नोटिस किया और पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स किए. किसी ने इसे प्यारा पारिवारिक पल बताया, तो किसी ने रश्मिका के फोटो क्लिक करने पर ध्यान दिलाया.

हिप इंजरी से रिकवर कर रहीं रश्मिका

वहीं, रश्मिका मंदाना इन दिनों हिप इंजरी से रिकवरी कर रही हैं और घर पर आराम करते हुए अपने फैंस के साथ कई झलकियां शेयर कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में बताया कि लंबे समय तक घर पर रहना उनके लिए थोड़ा अलग अनुभव रहा है.

रश्मिका ने कहा कि जब इंसान लगातार व्यस्त रहता है, तो जिंदगी की रफ्तार धीमी करना डरावना लग सकता है. लेकिन जब परिस्थितियां उसे रुकने पर मजबूर करती हैं, तो लगातार भागदौड़ वाली जिंदगी भी डरावनी लगने लगती है. उन्होंने इसे जिंदगी से जुड़ी एक सीख के तौर पर देखा.

रश्मिका ने जताया प्यार और आभार

अपनी रिकवरी के दौरान रश्मिका ने परिवार, दोस्तों और फैंस से मिल रहे प्यार और सकारात्मकता के लिए भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस समय वह ढेर सारे प्यार, सकारात्मकता, दुआओं और कृतज्ञता से घिरी हुई हैं.

वहीं, विजय की लेटेस्ट तस्वीर ने उनके फैंस को उनके परिवार के साथ बिताए एक बेहद साधारण लेकिन दिल छू लेने वाले पल की झलक दी. इस तस्वीर में रश्मिका का फोटो क्रेडिट इसे और भी खास बना रहा है.

ये भी पढ़ें: Jason Sanjay की ‘Sigma’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >