VIDEO: गौरी स्प्रैट संग आमिर खान के तीसरे अफेयर पर बहन का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं- हम बहुत चाहते हैं कि ये…

VIDEO: आमिर खान की बहन निखत खान हेगड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्टर के गौरी स्प्रैट संग तीसरे अफेयर पर बात करते हुए नजर आ रही हैं.

VIDEO: आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर अपने तीसरे प्यार गौरी स्प्रैट को मीडिया से इंट्रोड्यूस कराया है. उन्होंने बताया कि वह 18 महीने से गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं. इस बीच एक्टर की बहन निखत खान हेगड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गौरी और आमिर के रिश्ते पर बात कर रही हैं. दरअसल, निखत हाल ही में मुंबई में आयोजित मोहनलाल की फिल्म एल2: एमपुराण के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची. वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आमिर के रिश्ते पर कहा, ‘हम सभी आमिर और गौरी के लिए बेहद खुस हैं. गौरी एक बहुत अच्छी इंसान हैं और हमारी यही दुआ है कि दोनों हमेशा खुश रहें.’

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रही है. एक यूजर ने कहा, ‘OMG तीसरी शादी के लिए खुश.’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘और कितनी शादी करेंगे आमिर?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाकी की दो अच्छी नहीं थीं क्या?’

यह भी पढ़े: Ghajini में कल्पना से क्यों छिपाई गई संजय सिंघानिया की सच्चाई? 16 साल बाद निर्देशक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >