Vicky Vidya Ka Woh Wala Video OTT Release: राजकुमार-तृप्ति निकले अपनी शादी का वीडियो खोजने, इस ओटीटी पर हो रही रिलीज

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video OTT Release: राजकुमार राव की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. अब घर बैठे आप इस मूवी को देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video OTT Release: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित मूवी किस दिन ओटीटी पर आएगी, इसकी जानकारी आपको देते हैं.

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो?

कॉमेडी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो अब 7 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने खुद दी है. आप घर बैठे इस मूवी को देख सकते हैं.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में कौन-कौन है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह, अश्विनी कालसेकर मुकेश तिवारी, अर्चना पटेल, राकेश बेदी शामिल हैं.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के साथ बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म हुई थी रिलीज?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के साथ बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा रिलीज हुई थी.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की स्टोरी क्या है?

इसकी कहानी एक न्यूली वेड कपल की है, जो अपनी पहली रात की रिकॉर्डिंग भुला देते हैं. जिसके बाद दोनों इसे खोजते है और इस दौरान कई फनी सिचुएशन बनते हैं. इसमें विजय एक पुलिस वाले के रोल में दिखे हैं. जबकि मल्लिका शेरावत उसकी प्यार होती है.

तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्में कौन सी है?

तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म धड़क 2, एनिमल पार्क और आशिकी 3 है.

राजकुमार राव की आने वाली फिल्म कौन सी है?

राजकुमार राव की आने वाली फिल्म मालिक है, जिसका पोस्टर जारी हो चुका है.

Also Read- Rajkumar Rao: 2024 में अपनी 4 फिल्मों से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने राजकुमार, जानें कितनी रही टोटल कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >