Vettaiyan Box Office Collection Day 1: रजनीकांत-अमिताभ की ‘वेट्टैयन’ ने की बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर छापे करोड़ो रुपए

Vettaiyan Box Office Collection Day 1: टीजे ग्नानवेल की निर्देशित ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

Vettaiyan Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. जो फाइनली बीते दिन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में 33 साल बाद दोनों सुपरस्टार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं. जिसकी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी. अब इसका फायदा बॉक्सऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन कितना रहा.

‘वेट्टैयन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन क्या है?

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वेट्टैयन’ के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. बॉक्सऑफिस पर फिल्म ने बंपर शुरुआत की है. सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर आमिर खान की दंगल (29.78) और शाहरुख खान की डंकी (28 करोड़) को पछाड़ दिया है. आमिर खान की दंगल ने पहले दिन 29.78 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं, आमिर खान की डंकी ने फर्स्ट डे 28 करोड़ रूपए कमाए.

Also Read: Vettaiyan Movie Review: सिंघम से 4 लेवल उपर, साइको किलर की कहानी जो कर देगी आपको सरप्राइज

Also Read: Vettaiyan Movie Review: रजनीकांत की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें कैसी है फिल्म

जेलर को नहीं दे पाई मात

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़ लेकिन इसके बावजूद फिल्म नेल्सन की निर्देशित जेलर को मात नही दे पाई. बता दें कि रजनीकांत स्टारर जेलर पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 48.35 करोड़ का कारोबार किया था.

वेट्टैयन के बारे में

वेट्टैयन का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया है. वहीं, एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शन ने किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत लीड रोल में हैं. जबकि, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन और रितिका सिंह जैसे कई बेहतरीन सितारे अहम भूमिकाओं निभा रहे हैं. यह फिल्म 10 अक्टूबर को तमिल, तेलुगू, हिंदी समेत कई भाषा में रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >