‘जिगरा’ के फ्लॉप होने की वजह से Vasan Bala को किया जा रहा खूब ट्रोल, अब डायरेक्टर ने उठाया ये शॉकिंग कदम

जिगरा के निर्देशक वसन बाला की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. इस बीच डायरेक्टर ने एक बड़ा कदम उठाया है.

वसन बाला द्वारा निर्देशित जिगरा इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक थी. हालांकि मूवी जब रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे नाकार दिया. फिल्म में आलिया भट्ट और वेदांग रैन मुख्य भूमिका में दिखे हैं. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया. रिलीज के 9 दिन बाद भी मूवी 30 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल ना हो सकी. वहीं, फिल्म के फ्लॉप होने पर निदर्शेक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा. इस ट्रोलिंग से परेशान होकर डायरेक्टर ने एक बड़ा कदम उठाया.

जिगरा के फ्लॉप होने पर वसन बाला ने किया ये काम

जिगरा के रिलीज के 9 दिन बाद भी मूवी ने सिर्फ 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म के फेलियर को लेकर वसन बाला को सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अपमानजनक टिप्पणियों कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अपना एक्स अकाउंट डीएक्टिवेट करना पड़ा. एक रेडिट पोस्ट के अनुसार, यूजर्स के कमेंट्स से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया. उनके अकाउंट में कोई भी मैसेज नहीं दिखा रहा. उनका अकाउंट खोलने पर मैसेज आता है कि ये अकाउंट मौजूद नहीं है.

जानें क्या है आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा की कहानी

जिगरा की कहानी एक भाई-बहन की है. फिल्म में आलिया भट्ट अपने भाई को विदेश के जेल से बाहर निकालना चाहती है. फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी और बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. 80 करोड़ के बजट पर बनी मूवी मुश्किल से 25 करोड़ की कमाई पर पहुंची है. फिल्म की लागत भी मूवी निकाल पाने में असमर्थ दिख रही है. वहीं. फिल्म आलिया के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित है.

Also ReadJigra के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर Vasan Bala ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने आलिया भट्ट को निराश किया…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >