ना आलिया ना श्रद्धा कपूर, वरुण धवन ने अल्लू अर्जुन की हीरोइन को बताया अपना बेस्ट को-स्टार, तारीफ में कही ऐसी बात

वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी की सफलता का जश्न मनाया. पार्टी की तसवीरें एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है.

वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु ने हाल ही में वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में साथ नजर आए. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें सामंथा और वरुण जासूस के रोल में दिखे हैं. सीरीज की सफलता का टीम ने मुंबई में विराट कोहली के रेस्तरां वन8 कम्यून में जश्न मनाया. पार्टी की फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. फोटोज पर वरुण ने ऐसा कमेंट किया, जिसे आपको देखनी चाहिए.

सिटाडेल: हनी बनी की सफलता की जश्न

एक्शन वेब सिटाडेल: हनी बनी की सफलता की जश्न में सामंथा रूथ प्रभु और वरुण धवन के अलावा निमरत कौर, वामिका गब्बी और गुलशन देवैया, नताशा दलाल, अवनीत कौर जैसे स्टार्स शामिल हुए. सामंथा ने तसवीरें शेयर कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, एक खूबसूरत शाम बहुत प्यारे लोगों के साथ बिताया. मेरा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया. इसपर वरुण ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “द बेस्ट को-स्टार एवर.” इसपर राज और डीके ने लिखा, “आखिरकार हम एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद जश्न मना पा रहे हैं! आप अमेजिंग हैं.”

सामंथा रूथ प्रभु के एक्स पति करने जा रहे दूसरी शादी

सामंथा रूथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. नागा चैतन्य और एक्ट्रेस का तलाक हो चुका है. अब नागा अगले महीने 4 दिसंबर को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी करने जा रहे हैं. कपल ने इसी साल अगस्त में सगाई की थी. सगाई की तसवीरें बेहद खूबसूरत थी. शोभिता और नागा ने सगाई करने से पहले एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था. लवबर्ड्स अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे.

Also Read- Citadel: Honey Bunny Public Review: हनी-बनी की जोड़ी में छा गए वरुण और सामंथा, देखने से पहले जानें क्या कह रही पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >