Vanvaas: गदर के ‘जीते’ अब नजर आएंगे फिल्म वनवास में, तारा सिंह नहीं ये शख्स बनेगा सपोर्ट सिस्टम

निर्देशक अनिल शर्मा की अगली फिल्म का नाम वनवास है. फिल्म में गदर एक्टर उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे. फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है. साथ ही इसके रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है.

Vanvaas Release Date: फिल्म निर्माता अनिल शर्मा पिछले साल गदर 2 लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. मूवी में सनी देओल के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य रोल निभाया था. वहीं, अब अनिल शर्मा अपने नये प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए है. उन्होंने दशहरे के अवसर पर अगली फिल्म वनवास की घोषणा की थी. वनवास का आज पहला पोस्टर सामने आ गया है. फिल्म का पोस्टर काफी जबरदस्त है.

तारा सिंह का बेटा लेकर आ रहा अब फिल्म वनवास

तरण आर्दश ने अपने एक्स पर फिल्म वनवास का फर्स्ट लुक शेयर किया है. पोस्टर में उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर दिख रहे हैं. नाना के हाथ में एक बैग दिख रहा है और उत्कर्ष के हाथ में दारू की बोतल. दोनों एक-दूसरे को सहारा दिए हुए है. इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा हुआ है, अपने ही देते हैं अपनों को- वनवास. मूवी में राजपाल यादव, सिमरत कौर रंधावा, मनीष वाधवा के साथ-साथ अश्विनी कालसेकर और खुशबू सुंदर भी है.

उत्कर्ष शर्मा बोले- मनोरंजन और भावनाओं की…

उत्कर्ष शर्मा वे अपनी फिल्म वनवास का पोस्टर एक्स पर शेयर कर लिखा है, मनोरंजन और भावनाओं की यात्रा होती है शुरू…मिलते हैं 20 दिसंबर 2024 को. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. वहीं, उत्कर्ष ने गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 में तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल के बेटे जीते का रोल निभाया था. गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 691 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि गदर एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म सुपरहिट रही थी और इसका बजट उस समय 18 करोड़ रुपये था.

Also Read- Sunny Deol Birthday: आखिर क्यों शाहरुख खान से 16 साल तक सनी ने नहीं की थी बात, कभी साथ ना काम करने की खाई थी कसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >