उर्वशी रौतेला की सिल्वर चेन पर अटका यूजर्स का ध्यान, बोले- इसका ऋषभ पंत से कनेक्शन तो नहीं

उर्वशी रौतेला का एक वीडियो इसी समय सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही है. लेकिन यूजर्स का ध्यान उनके सिल्वर चेन पर है. उसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.

उर्वशी रौतेला अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में आ जाती है. उर्वशी के पोस्ट पर यूजर्स ऋषभ पंत का नाम लेकर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया में नजर आई, जहां टी-20 वर्ल्ड कप हुआ. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक्ट्रेस का वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने जो चेन पहनी है, उसपर यूजर्स की नजर अटक गई है. इसे लेकर वो अपना रिएक्शन दे रहे है.

उर्वशी रौतेला का पोस्ट

उर्वशी रौतेला ने ऑस्ट्रेलिया जाते वक्त अपनी एक फोटो फ्लाइट से शेयर की थी. इसका उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा था, जो चर्चा में आ गया था. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. हालांकि यूजर्स वीडियो के कंटेंट पर ध्यान नहीं दे रहे, बल्कि उनकी नजर एक्ट्रेस के चेन पर है. पर्पल ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही है. इसके साथ उन्होंने डायमंड चेन पहनी है.

ऋषभ पंत के गले में सेम सिल्वर चेन

इसके अलावा वीडियो में उर्वशी रौतेला ने एक सिल्वर कलर की पतली सी चेन पहनी है. ऐसी ही चेन क्रिकेटर ऋषभ पंत भी पहनते है. कई बार उन्हें इस चेन के साथ देखा गया था. इंस्टाग्राम पर भी उनकी कई तसवीरें है, जिसमें वो ये चेन पहने दिख जाते है. फिर क्या था, यूजर्स कयास लगाने लगे कि ये चेन क्रिकेटर ने ही उन्हें दी होगी. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ऋषभ पंत की चेन. हालांकि ये किसकी चेन है ये तो एक्ट्रेस ही बता सकती है.

धनाश्री वर्मा ने एक्ट्रेस को किया था ट्रोल

हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, मेरा दिल (इमोजी) मुझे ऑस्ट्रेलिया ले आया. मेरे मैन और भारत के लिए वहां जाना ही था. इस पोस्ट को लेकर यूजर्स ने कमेंट किया था कि उन्होंने उर्वशी रौतेला के कैप्शन को कॉपी किया है. कुछ ने तो यहां तक लिख दिया था कि वो एक्ट्रेस का मजाक बना रही है. बता दें कि ऐसा ही कैप्शन एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में दिया था.

Also Read: T20 WC: धनाश्री वर्मा ने उर्वशी रौतेला का सरेआम उड़ाया मजाक? सोशल मीडिया पर लिखा ये पोस्ट जो हो रहा वायरल

वहीं, उर्वशी रौतेला ने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि अब वो ऑस्ट्रेलिया से वापस आ रही है. अपनी तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यहां से जाने से मेरा दिल टूट गया, लेकिन ये समय मूव ऑन करने का है. बता दें कि ऋषभ पंत और एक्ट्रेस दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है और उनका बहुत पहले ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप वाली बात को कभी नहीं माना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >