अब इस टीवी एक्ट्रेस के दादा का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Shivangi Joshi- टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के दादा का निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद शिवांगी ने दी. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर वो अपने फैंस के साथ लाइव चैट करने वाली थी. लेकिन जन्मदिन पर ही अपने दादा को खो देने के बाद शिवांगी ने प्लान रदद् कर दिया.

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के दादा का निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद शिवांगी ने दी. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर वो अपने फैंस के साथ लाइव चैट करने वाली थी. लेकिन जन्मदिन पर ही अपने दादा को खो देने के बाद शिवांगी ने प्लान रदद् कर दिया.

Also Read: ICU में एडमिट इस एक्टर की मदद के लिए आगे आए हंसल मेहता, फेसबुक पर पोस्ट लिख मांगे थे पैसे

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, दुर्भाग्य है कि मैंने अपने दादा को खो दिया है. उम्मीद करती हूं कि वे हंसते रहे और आसमान से हमें देखें.

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार शिवांगी के दादा का निधन एक्ट्रेस के जन्मदिन (18 मई) पर ही हुआ है. शिवांगी ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक सरप्राइज देने का वादा किया था और इसका खुलासा वह बर्थडे की शाम को लाइव सेशन के जरिए करने वाली थीं. जिसके बाद फिर उन्‍होंने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में बताया, ‘हेलो दोस्तों…कुछ निजी कारणों के चलते मैं आज लाइव नहीं आ पाऊंगी. माफ करिएगा और मुझे समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’ इस पोस्ट को देखकर फैंस निराश हुए लेकिन अब मंगलवार को शिवांगी ने दादा के निधन के बारे में बताया.

Also Read: बॉलीवुड एक्टर साई गुंडेवर का निधन, ब्रेन कैंसर ने ले ली जान

बता दें कि शिवांगी इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली थीं. लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। शिवांगी पुष्पेंद्र सिंह की आगामी फिल्म ‘अवर ओन स्काई’ के प्रमोशन के चलते कांस में डेब्यू करने वाली थीं. इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 मई से 23 मई 2020 को होने वाला था, जो कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया.

वहीं, पॉपुलर टीवी एक्टर आशीष रॉय आईसीयू में हैं और बहुत बीमार हैं. हाल ही में आशीष ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है और उन्हें डायलिसिस के लिए पैसों की सख्त जरूरत है. जिसके बाद फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्विटर के जरिए फिल्म एसोसिएशन्स से एक्टर के लिए मदद की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >