TJMM Cast Fees: रणबीर कपूर ने ली तगड़ी रकम, श्रद्धा कपूर के हाथ लगे इतने करोड़, फीस जान होंगे हैरान

Tu Jhoothi Main Makkar Star Cast Fees: रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म ने देश-विदेश में अच्छा कलेक्शन किया था. मूवी हिट होने के बाद से ही एक्टर ज्यादा डिमांड में थे. कहा जा रहा है कि तू झूठी मैं मक्कार के लिए उन्होंने मोटी फीस ली है.

Tu Jhoothi Main Makkar Star Cast Fees: डायरेक्टर लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) कल यानी 8 मार्च, होली को रिलीज हो रही है. फिल्म यंग जेनरेशन के बीच काफी सुर्खियों में है. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसन्द आया था. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार साथ में काम करते दिखेंगे. इस बीच आपको बताते है रणबीर, श्रद्धा सहित फिल्म के स्टारकास्ट ने कितनी फीस ली है.

रणबीर कपूर को मिली इतनी फीस

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म ने देश-विदेश में अच्छा कलेक्शन किया था. उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था. मूवी हिट होने के बाद से ही एक्टर ज्यादा डिमांड में थे. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए उन्होंने 25-30 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

श्रद्धा कपूर की फीस

‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी. पहली बार श्रद्धा और रणबीर कपूर साथ में काम कर रहे है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को मूवी में काम करने के लिए सात करोड़ रुपये मिले है. हालांकि उनकी ये फीस रणबीर से चार गुना कम है.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkaar BO Prediction: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का चलेगा जादू? पहले दिन करेगी इतनी कमाई!
जानें डिंपल कपाड़िया की फीस

वहीं, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में डिंपल कपाड़िया महत्वपूर्ण रोल निभा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को लगभग 70 लाख रुपये फीस मिल रहे है. पिछली बार एक्ट्रेस ब्रह्मास्त्र में नजर आयी थी. वहीं, इसमें फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी काम कर रहे है. उन्होंने फिल्म के लिए 50 लाख रुपये लिए है.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection Day 1: पहले ही दिन रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने किया धमाका, जानें कलेक्शन
तू झूठी मैं मक्कार पहले दिन करेगी इतना का बिजनेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ओपनिंग डे पर 12-14 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. बता दें कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे है. एक्टर की अपमकिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वो ‘एनिमल’ में नजर आएंगे. यह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म है और ये इसी साल रिलीज होगी. इसके अलावा वो सिंगर किशोर कुमार के बायोपिक में काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >