Toxic: विवादों में घिरी सुपरस्टार यश की 300 करोड़ फिल्म ‘टॉक्सिक’, क्या सेट बनाने के लिए मेकर्स ने काटे 100 पेड़, जानें पूरा मामला

Toxic: सुपरस्टार यश की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म के मेकर्स पर कर्नाटक के वन मंत्री ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म का सेट तैयार करने के लिए 100 पेड़ अवैध रूप से काटे हैं.

Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश उर्फ KGF के रॉकी भाई की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: फॉर ग्रोन-अप्स’ का इंतजार दर्शक आंखें बिछाए कर रहे हैं. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है. दरअसल, फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है कि मार्क्स में फिल्म का सेट तैयार करने के लिए पेड़ों की अवैध कटाई की है. इस मामले पर कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने चिट्ठी लिखकर एक्शन लेने की मांग की है.

फिल्म सेट बनाने के लिए काटे 100 पेड़

यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर पीटीआई की रिपोर्ट एक रिपोर्ट सामने आई है. जिसके मुताबिक कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को एक चिट्ठी लिखकर हिंदुस्तान मशीन टूल्स पर अवैध रूप से पेड़ काटने का आरोप लगाया है. उन्होंने लिया, “यह एक गंभीर उल्लंघन है. बिना इजाजत 100 पेड़ काटे गए, और हम इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.”

वन मंत्री का दावा

वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने आगे दावा किया कि, “एचएमटी अपने कब्जे वाली वन भूमि को अवैध रूप से अलग-अलग सरकारी और निजी संगठनों और व्यक्तियों को लीज पर देती है. उन्होंने कहा कि एचएमटी वन की जमीन को फिल्म सेट्स बनाने के लिए लीज पर देती है. टॉक्सिक के केस में एक बड़ा फिल्म का सेट उस जमीन पर बनाया गया था जो कथित रूप से कैनरा बैंक को बेची गई थी.”

प्रोडक्शन हाउस ने क्या कहा?

कर्नाटक के वन मंत्री के लगाए गए आरोप के बाद टॉक्सिक फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि जिस जगह पर सेट तैयार किया गया है वह एक प्राइवेट प्रॉपर्टी है. साथ ही उन्होंने सेट बनाने की प्रक्रिया के दौरान सभी कानूनी नियमों का पालन किया है. बता दें कि यश की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म साल 2025 में रिलीज हो सकती है.

Also Read: Yash Upcoming Movies: केजीएफ के रॉकी भाई का इन फिल्मों में बजेगा डंका, दूसरी वाली के लिए बेताब हैं फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >