Toxic Day 3: रक्षाबंधन पर टॉक्सिक पास हुई या फेल, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

Toxic Box Office Collection Day 3: यश, नयनतारा और कियारा आडवाणी स्टारर टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. रक्षाबंधन पर फिल्म का कैसे परफॉर्मेंस रहा. क्या इसने कमाल किया या हो गई फेल, आइये जानते हैं.

Toxic Box Office Collection Day 3: यश की फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने ओपनिंग डे पर ही धांसू कमाई करते हुए 101 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई.

टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने तीसरे दिन यानी रक्षाबंधन के मौके पर तीसरे दिन 19,390 शोज के साथ 26.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ और टोटल कलेक्शन 165.35 करोड़ हो गया है.

वहीं ओवरसीज़ में तीसरे दिन 4.00 करोड़ की कमाई हुई, जिससे कुल ओवरसीज़ ग्रॉस 23.75 करोड़ पहुंच गया. दुनियाभर में Toxic ने अब तक 221.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया.

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

टॉक्सिक डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 101.10 करोड़ टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 37.65 करोड़ टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- करोड़

टॉक्सिक टोटल कलेक्शन- करोड़

About Toxic: टॉक्सिक के बारे में

टॉक्सिक में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे अहम किरदार नजर आ रहे हैं. फिल्म को एक साथ कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में सुपरस्टार में रिलीज किया गया है.

रिलीज के बाद से ही टॉक्सिक कई वजहों से सुर्खियों में है. फिल्म में दिखाए गए रोमांटिक सीन्स के अलावा कुछ ऐसे सीन और डायलॉग भी हैं, जिनमें महिलाओं को आपत्तिजनक और नेगिटिव तरीके से दिखाया गया है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज करने की मंजूरी दी है. बोर्ड ने इसे ‘ए’ यानी केवल एडल्ट दर्शकों के लिए सर्टिफिकेट दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >