Tiger 3 Box Office Collection Day 1: सबसे बड़ी ओपनर बनी सलमान खान की टाइगर 3, कमाए इतने करोड़

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखा गया. ओपनिंग डे पर भाईजान की मूवी ने 44 करोड़ की जबरदस्त कमाई की.

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3, 12 नवंबर को रिलीज हुई. कई थियेटर्स में मूवी हाउसफुल रही. उम्मीद जताई जा रही थी कि मूवी ओपनिंग डे पर पठान और जवान के रिकॉर्ड को तोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टाइगर 3 ने पहले दिन करीब 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर 3 सलमान की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है. टाइगर 3 सलमान की सबसे बड़ी ओपनर है और इसने उनकी भारत (2019) को पछाड़ दिया है, जिसने 42.30 करोड़ रुपये कमाए थे और सूरज बड़जात्या की प्रेम रतन धन पायो (2015) जिसने 40.35 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत और प्रेम रतन धन पायो दोनों भी दिवाली पर रिलीज हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >