Thug Life: पंकज त्रिपाठी ने कमल हासन की फिल्म का हिस्सा होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इंटरनेट की ओर से…

Thug Life: मणिरत्नम और कमल हासन 36 साल बाद ठग लाइफ नामक फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी में पंकज त्रिपाठी के होने की अफवाह भी है. अब बॉलीवुड अभिनेता ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Thug Life: मणिरत्नम की ओर से निर्देशित कमल हासन स्टारर ठग लाइफ 5 जून को रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है. एडवांस बुकिंग में भी ये धड़ाधड़ टिकट बेच रही है. हालांकि बीते दिनों खबरें आई कि बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी भी इस मूवी का हिस्सा है. अब एक्टर ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया.

क्या ठग लाइफ में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने ठग लाइफ का हिस्सा बनने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी. अभिनेता ने कहा, “ये झूठी खबर है, ये सत्य नहीं है. ये इंटरनेट की ओर से पैदा की हुई खबर है. हां जी, मैं नहीं कर रहा हूं.”

क्यों तेलुगु फिल्म करने में पंकज त्रिपाठी को होती है दिक्कत

पंकज ने आगे कहा, “मैं गया था एक बार तेलुगु फिल्म करने और वहां ‘एबीसीडी’ बोलने में मुझे बहुत असहजता होती है. मेरा मानना है कि जो मैं कर रहा हूं वह लाइन समझनी चाहिए. मैं चाहता हूं ये भाषा करूं, लेकिन किरदार हिंदी भाषी हो, ताकि मेरे अभिनय में सहजता रहे और ये रियल लगे.”

ठग लाइफ को लेकर चल रहा है ये विवाद

ठग लाइफ की बात करें तो तमिल फिल्म में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, अभिरामी गोपीकुमार और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. चेन्नई में ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान, कमल हासन ने कहा, “कन्नड़ तमिल से पैदा हुआ है”. इस स्टेटमेंट ने एक बड़ा विवाद ले लिया. इसके बाद, कर्नाटक में प्रतिबंध की खबरें आईं. राज्य उच्च न्यायालय ने भी हासन की टिप्पणी की आलोचना की. अब, कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) राज्य में फिल्म रिलीज करने के बारे में बात करने से पहले स्टार से माफी मांगने की मांग कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स ने लूटा जेठालाल-अय्यर सहित गोकुलधाम वालों का पैसा, मेहता साहब बेचेंगे अपना घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >