Thug Life OTT Release: 200 करोड़ में बनी ‘ठग लाइफ’ ने कमाए सिर्फ इतने करोड़, अब इस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम

Thug Life OTT Release: मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून 2025 को रिलीज हुई थी. कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी दो दशक बाद साथ आई, लेकिन फिल्म दर्शकों को नहीं भा सकी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है.

Thug Life OTT Release: फिल्म निर्माता मणिरत्नम की ओर से निर्देशित फिल्म ठग लाइफ 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन ने अहम किरदार निभाया हैं. दो दशक के बाद कमल और मणिरत्नम साथ में आए, लेकिन दोनों की जोड़ी कोई कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म की कहानी दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म को टिकट खिड़की पर संघर्ष करना पड़ा. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

ठग लाइफ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम

फिल्म ठग लाइफ आज से यानी 3 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. दर्शक इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये का है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी ने भारत में 44.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि दुनिया भर में 85.5 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने की.

ठग लाइफ को हाउसफुल 5 ने बहुत पीछे छोड़ा

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 से क्लैश हुआ था. मूवी में 19 सितारे हैं जिनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. मूवी ने भारत में 182.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दुनियाभर में इसने 287.75 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म में रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, रंजीत, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, सौंदर्या शर्मा, जॉनी लीवर, निकितिन धीर ने काम किया हैं.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >