Thug Life Box Office Collection Day 5: हाउसफुल 5 के सामने फ्लॉप हुई कमल हासन की फिल्म, 5 दिनों की महज इतनी कमाई

Thug Life Box Office Collection Day 5: कमल हासन स्टारर ‘ठग लाइफ’ 5 जून को बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया. यही वजह है कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है. आइये जानते हैं पांचवें दिन इसने कितने करोड़ की कमाई की.

Thug Life Box Office Collection Day 5: मणिरत्नम की ओर से निर्देशित और कमल हासन, सिलंबरासन टीआर और त्रिशा कृष्णन स्टारर ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. बॉक्स ऑफिस पर भी एक्शन एंटरटेनर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 के आगे इसने घुटने टेंक दिए है. आइये जानते हैं पांच दिनों में इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

ठग लाइफ ने 5 दिनों में किया इतना कलेक्शन

sacnilk के मुताबिक ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए कलेक्शन कर रही है. हाउसफुल की रिलीज के बाद तो ये फ्लॉप होती दिख रही है. इसने पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 1.39 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 38.29 करोड़ हो गया, जो उम्मीद से काफी कम है.

ठग लाइफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Thug Life Box Office Collection Day 1: 15.5 करोड़
  • Thug Life Box Office Collection Day 2: 7.15 करोड़
  • Thug Life Box Office Collection Day 3: 7.75 करोड़
  • Thug Life Box Office Collection Day 4: 6.5 करोड़
  • Thug Life Box Office Collection Day 5: 1.39 करोड़

Thug Life Box Office Collection: 38.29 करोड़

ठग लाइफ को लेकर हुआ था ये विवाद

ठग लाइफ एक खूंखार माफिया सरगना की कहानी है, जो विश्वासघात के बाद बदला लेना चाहता है. कमल की ओर से एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान “कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है” टिप्पणी करने के बाद यह फिल्म विवादास्पद हो गई. फिल्म निर्धारित तिथि पर कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई. आलोचनाओं का सामना करने के बाद साउथ एक्टर ने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया और उनके शब्दों को संदर्भ से बाहर ले जाया गया.

ठग लाइफ के बारे में

ठग लाइफ में कमल, सिलंबरासन टीआर, त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल और रोहित सराफ भी हैं. इसका संगीत उस्ताद ए.आर. रहमान ने दिया है, जबकि छायाकार रवि के. चंद्रन हैं और संपादक ए. श्रीकर प्रसाद हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फ्लॉप, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >