They Call Him OG Box Office Collection Day 3: पवन कल्याण की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, सिर्फ 3 दिन में 100 करोड़ पार

They Call Him OG Box Office Collection Day 3: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

They Call Him OG Box Office Collection Day 3: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में से एक बन गई है. सुजीत की ओर से निर्देशित फिल्म में इमरान हाशमी ने नेगेटिव किरदार निभाया है. फिल्म को फैंस से खूब सारा प्यार मिल रहा है. मूवी में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, सुभलेखा सुधाकर, तेज सप्रू, सुदेव नायर, हरीश उथमन, राहुल रवींद्रन, अभिमन्यु सिंह, सौरव लोकेश, उपेंद्र लिमये भी हैं. चलिए आपको तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

तीसरे दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ का कलेक्शन

‘दे कॉल हिम ओजी’ में पवन कल्याण दमदार और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 0.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. फिल्म की टोटल कमाई अब 104.62 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म के स्पेशल प्रीमियर में मूवी ने 20.25 करोड़ कमाए, जबकि ओपनिंग डे पर इसने 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की.

ये दो फिल्में ‘दे कॉल हिम ओजी’ को देगी कड़ी टक्कर

‘दे कॉल हिम ओजी’ आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की उम्मीद है. हालांकि इसे जल्द ही धनुष की ‘Idli Kadai’ और ऋषभ शेट्टी की ‘कातारा चैप्टर 1’ से कड़ी टक्कर मिल सकती है. दोनों फिल्मों का ट्रेलर आ चुका है.

‘दे कॉल हिम ओजी’ की कहानी

कहानी एक गैंगस्टर ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) के इर्द-गिर्द घूमती है जो दस साल बाद मुंबई लौटता है. उसका मकसद अपने दुश्मन ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को खत्म करना है. रिलीज के समय फिल्म को जबरदस्त चर्चा मिली क्योंकि माना जा रहा है कि यह कुछ समय के लिए पवन कल्याण की आखिरी फिल्म होगी. दरअसल, अब वह आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद राजनीति पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >