The India Story: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ा. फिल्म से जुड़े मेकर्स को उम्मीद थी कि इसकी कहानी और स्टारकास्ट दर्शकों को थिएटर तक खींच पाएगी, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई काफी कमजोर रही. चलिए आपको ओपनिंग डे का कलेक्शन बताते हैं
The India Story Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फुस्स हुई फिल्म
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द इंडिया स्टोरी’ ने पहले दिन भारत में करीब 16 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 18 लाख रुपये रहा. फिल्म ने पहले दिन विदेशों में कोई कमाई दर्ज नहीं की, जिसके कारण इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन भी करीब 18 लाख रुपये ही रहा.
The India Story Budget: 20-30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म, लेकिन कमाई रही फीकी
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर ‘द इंडिया स्टोरी’ को लगभग 20 करोड़ से 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. फिल्म की पहले दिन की कमाई को देखते हुए अब इसके लिए आगे के दिनों में बेहतर प्रदर्शन करना काफी जरूरी होगा. अब देखना है कि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ती है या नहीं.
The India Story Story: क्या है ‘द इंडिया स्टोरी’ की कहानी?
फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है. फिल्म का निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है. फिल्म की कहानी खेती में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों (Pesticides) और उसके इंसानी स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि खेती में बढ़ते रसायनों के इस्तेमाल का लोगों की जिंदगी और सेहत पर कितना असर पड़ सकता है.
The India Story Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं कलाकार?
फिल्म में काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, त्रिशा सारदा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम मशालकर जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है. फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के पुणे के अलावा कोल्हापुर में भी की गई है.
ये भी पढ़ें: The India story movie review: खाद्य मिलावट का मुद्दा अहम मगर स्क्रीनप्ले और ट्रीटमेंट अधपका
