Video: भोजपुरी गाने पर राजपाल यादव ने दुपट्टा ओढ़ किया डांस, कपिल शो में जमाया रंग, फैंस बोले- जिया हो…

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 का एक वीडियो सामने आया है. इसमें राजपाल यादव ने डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया. वीडियो में राजपाल भोजपुरी गाने में ठुमकते दिख रहे हैं.

The Great Indian Kapil Show Season 2: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में कुछ समय पहले ही भूल भुलैया 3 की टीम आई थी. शो का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है. शो में एक मजेदार गेम सेगमेंट था, जिसने ट्रुथ या डेयर चुनना था. वीडियो में कपिल, राजपाल यादव को एक कार्ड देते है, जिसमें डेयर लिखा होता है. कपिल कहते हैं, वह अपने मन से नहीं कह रहे हैं, लेकिन इसमें लिखा हुआ है भोजपुरी लौंडा डांस. इतना सुनते ही वहां मौजूद दर्शक ताली बजाने लगते हैं. जिसके बाद भोजपुरी गाना बजता है और राजपाल जबरदस्त डांस करते हैं. जिस अंदाज में वह नाचते है, वह देखने लायक है. उनके डांस को देखकर कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, कपिल काफी एंजॉय करते दिखे. तभी एक क्रू मेंबर एक दुपट्टा लेकर आता है और उसे राजपाल लेकर डांस करने लगते हैं. राजपाल यादव पूरे एनर्जी से डांस करते हैं. वह अपने चेहरे पर पूरा दुपट्टा ओढ़कर पूरे फॉर्म में नाचते हैं. ये वीडियो काफी एंटरटेनिंग है. गौरतलब है कि भूल भुलैया 3, 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने अबतक 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 6: कार्तिक आर्यन की फिल्म Hit हुई या Flop, जानें अबतक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >