TGIKS: जब तनुजा के पास आया खतरनाक कॉल, किसी ने कहा- आपकी बेटी काजोल की प्लेन क्रैश में…

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' एक बार फिर से वापस लौट आया है और दर्शकों को एंटरनेट कर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म दो पत्ती की टीम आई. इस दौरान काजोल ने एक चौंकाने वाली बात बताई.

The Great Indian Kapil Show 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म ‘दो पत्ती’ 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्म में काजोल एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखी है. वहीं, कृति सेनन डबल रोल में दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. ‘दो पत्ती’ की टीम कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर आई. इस दौरान काजोल ने कुद से जुड़ी एक शॉकिंग अफवाह के बारे में बताया.

काजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस से पूछा कि उन्होंने अपने से जुड़ी कौन सी अजीब अफवाह सुनी है. इसपर काजोल ने बताया, एक ऐसी न्यूज है जो हर 5-10 साल में घूम कर आती रहती है, जो कि मेरी मौत हो गई है. ये बहुत बार हुआ है, जब सोशल मीडिया आया भी नहीं था. एक बार किसी ने मेरी मां को कॉल किया और कहा मेरी प्लैन क्रैश में मेरी मौत हो गई. उस समय सोशल मीडिया नहीं था, तो मेरी मां को मेरी कॉल का इंतजार करना पड़ा. ये कई बार हुआ है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया कि मैं मर गई हूं.

‘दो पत्ती’ इस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम

फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित मूवी में कृति सेनन जुड़वां बहनों के रोल में दिखी है. इसकी कहानी उत्तराखंड के काल्पनिक शहर देवीपुर में बेस्ड है. वहीं, काजोल और कृति ने पहले भी साथ में काम किया है. फिल्म दिलवाले में दोनों बहनें बनी थी, जो साल 2015 में रिलीज हुआ था. रोहित शेट्टी ने मूवी का निर्देशन किया था और इसमें कृति के अपोजिट वरुण धवन दिखे थे. इसमें शाहरुख खान भी थे, जिनकी जोड़ी काजोल के साथ बनी थी.

Also Read- Kajol: पैपराजी के साथ रुड होने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘मुझे गुस्सा आता…’

Also Read: Do Patti Trailer Breakdown: क्या दो कृति सैनन मिल कर पायेंगी  काजोल को घुमराह, क्या है k का कनेक्शन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >