The Conjuring Last Rites Box Office Day 1: द कॉन्ज्यूरिंग के आगे बागी 4-द बंगाल फाइल्स ने टेके घुटने, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

The Conjuring Last Rites Box Office Day 1: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. हॉरर फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को पीछे छोड़ दिया. आइये जानते हैं इसने अब तक कितनी कमाई की.

The Conjuring Last Rites Box Office Day 1: हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रेंचाइजी द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को भारत में टाइगर श्राफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स से कड़ी टक्कर मिलेगी. हालांकिबिना किसी बड़े सोशल मीडिया प्रमोशन के यह हॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई नजर आ रही है. पहले दिन इसने जबरदस्त कमाई की है.

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने मारी बाजी, बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को छोड़ा पीछे

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, “द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स” ने सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 18.35 करोड़ की कमाई कर डाली. मॉर्निंग शोज में इसकी 44.44 प्रतिशत और दोपहर के शोज में इसकी 60.71 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी. इसने बागी 4 और द बंगाल फाइल्स को पीछे छोड़ दिया. जहां एक्शन थ्रिलर ने 6.74 करोड़ कमा डाले. वहीं राजनीतिक ड्रामा ने 0.84 करोड़ कमाए.

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स के बारे में

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स में वेरा फार्मिगा, मिया टॉमिल्सन, ताइसा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन, बेन हार्डी, ब्यू गैड्सडन जैसे कलाकारों की टोली है. माइकल चावेस की ओर से निर्देशित फिल्म ने शानदार शुरुआत की है. सैकनिल्क के अनुसार, अपनी पहली स्क्रीनिंग से पहले ही, फिल्म की एडवांस टिकटों की बिक्री 3,00,000 को पार कर चुकी थी, जिनमें से लगभग 2,00,000 टिकट प्रमुख मल्टीप्लेक्स सीरीज से आए थे. अकेले बुकमाईशो पर, टिकटों की बिक्री 2,25,000 को पार कर चुकी थी.

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड हॉरर फिल्में

  • फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स- Rs 62.12 करोड़
  • द कॉन्ज्यूरिंग 2- Rs 61.80 करोड़
  • एनाबेले: क्रिएशन- Rs 48.45 करोड़
  • द नन- Rs 47.65 करोड़
  • द नन II- Rs 44 करोड़
  • एविल डेड राइज- Rs 36.50 करोड़

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office Collection Day 1: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म हिट हुई या फुस्स, ओपनिंग डे का कलेक्शन चौंकाने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >