The Bengal Files: थिएटर बैन के बीच कोलकाता में होगी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म की पहली स्क्रीनिंग, जानें तारीख

The Bengal Files: 5 सितंबर को पूरे भारत में रिलीज हुई “द बंगाल फाइल्स” अब फाइनली कोलकाता पहुंचने वाली है. हालांकि मूवी सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि एक प्राइवेट स्क्रीनिंग 13 सितंबर को शाम 4 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन में होगी.

The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित द बंगाल फाइल्स काफी विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में 10.25 करोड़ की कमाई की. राजनीतिक ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, प्रियांशु चटर्जी और शाश्वत चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं. मूवी को कोलकाता के सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया था. हालांकि अब वहां एक प्राइवेट स्क्रीनिंग होगी, जिसमें फिल्म दिखाया जाएगा.

बंगाल में “द बंगाल फाइल्स” कब और कहां देखें?

“द बंगाल फाइल्स” कोलकाता के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, बल्कि इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है. केवल इनवाइट किए गए लोग ही इस राजनीतिक ड्रामा को एंजॉय कर सकेंगे. 13 सितंबर को शाम 4 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन, राष्ट्रीय पुस्तकालय में इसे दिखाया जाएगा. पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने एक फेसबुक पोस्ट में इस खबर की पुष्टि की.

द बंगाल फाइल्स के बारे में

“द बंगाल फाइल्स” विवेक अग्निहोत्री की महत्वाकांक्षी “फाइल्स ट्रिलॉजी” का लास्ट पार्ट है, जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता “द ताशकंद फाइल्स” से हुई थी और “द कश्मीर फाइल्स” के साथ दूसरा पार्ट आया. तीसरी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, शाश्वत चटर्जी, अनुपम खेर, प्रियांशु चटर्जी और दर्शन कुमार जैसे सितारे शामिल हैं. बंगाल में द बंगाल फाइल्स के अनौपचारिक प्रतिबंध की FWICE और IMPPA सहित कई सिनेमा संगठनों की ओर से भी आलोचना की गई है. फिल्म ने सात दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने 8 साल से गायब दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आती है, तो रौनक आएगी

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ये धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज, मिस न करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >