Thamma Box Office Record: रश्मिका ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, सलमान खान की इस मूवी को छोड़ा पीछे, 20 दिनों का कलेक्शन चौंकाने वाला

Thamma ox Office Record: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ ने अब सलमान खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म का हिस्सा रश्मिका भी है और ये साल 2025 में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Thamma Box Office Record: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चा में बने हुए है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आई है. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है. फिल्म की कमाई अब धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी इसने एक रिकॉर्ड बना लिया. आइए आपको उसके बारे में बताते हैं.

रश्मिका मंदाना ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘थामा’ ने 20 दिनों में करीब 131.05 कोरड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. पहले हफ्ते में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे वीक में इसकी कमाई घट गई. फिर भी मूवी ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया. सिकंदर का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 129.55 करोड़ रुपये था. इस रिकॉर्ड को थामा ने तोड़ दिया. सबसे दिलचस्प बात है कि इस फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना है. ऐसे में रश्मिका ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Thamma Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 13- 4.5 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 14- 1.5 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 17- 1.15 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 18- 0.8 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 19- 1.5 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 20- 1.65 करोड़ रुपये

Total Collection- 125.97 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >