Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: ‘तेरे इश्क में’ की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार, 6 दिन में अजय देवगन-राजकुमार राव की फिल्मों के लाइफटाइम को पछाड़ा

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 6 दिनों में शानदार कमाई करते हुए अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ को पछाड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानें.

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: धनुष और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज हुई. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे साल की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक बताया है.

रिलीज के छह दिनों बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं डे 6 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन शाम 6 बजे तक 3.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इसके साथ फिल्म का कुल 6 दिनों का घरेलू कलेक्शन 74.37 करोड़ रुपये हो गया है.

रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है. मौजूदा स्पीड को देखते हुए फिल्म आने वाले वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है.

दो बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

तेरे इश्क में ने अपनी स्पीड के साथ अब दो बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है. इनमें अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ (लाइफटाइम- 72 करोड़) और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ (लाइफटाइम- 72.73 करोड़) शामिल हैं.

धनुष की फिल्म इन दोनों फिल्मों के लाइफटाइम बिजनेस को पार कर चुकी है, जो इसके मजबूत बॉक्स ऑफिस रन का हिंट है.

अपने किरदार ‘मुक्ति’ पर बोलीं कृति सेनन

IANS को दिए इंटरव्यू में कृति सेनन ने अपने किरदार मुक्ति को बेहद लेयर्ड और चुनौतीपूर्ण बताया. कृति कहती हैं, “मुक्ति की यात्रा बहुत अलग है. वह कहां से शुरू होती है, कैसे बदलती है… बहुत सी बातें बिना डायलॉग के सिर्फ एक्सप्रेशन से दिखाई जाती हैं. कई बार पूरा इमोशन सिर्फ आंखों से दर्शकों तक पहुंचाना था, और यह मेरे लिए बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव था.”

कृति के मुताबिक उन्हें इस किरदार के इमोशनल उतार-चढ़ाव को निभाने में काफी मजा आया.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >