Tamannaah-Vijay Verma Wedding: क्या तमन्ना और विजय वर्मा अगले साल करेंगे शादी? इस वजह से लग रही अटकलें

Tamannaah-Vijay Verma Wedding: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि कपल अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

Vijay Verma Tamanna Bhatia Wedding: तमन्ना भाटिया सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. तमन्ना और विजय वर्मा रिलेशनशिप में हैं और दोनों अक्सर साथ में किसी इवेंट या पार्टी में दिख जाते हैं. अब सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही कि कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और तमन्ना अगले साल 2025 में शादी कर सकते हैं.

क्या तमन्ना और विजय वर्मा कर रहे शादी?

सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक आलीशान अपार्टमेंट की तलाश में है, जिसमें दोनों शादी के बाद रहेंगे. दोनों ने शादी की खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है. हालांकि फैंस उनकी शादी की खबर जानकर काफी खुश है. फैंस काफी एक्साइटेड हैं और आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.

तमन्ना भाटिया ने शादी को लेकर कही थी ये बात

तमन्ना भाटिया ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, ”जब मैंने सालों पहले काम करना शुरू किया था, उस समय एक्ट्रेस का करियर सिर्फ 8-10 साल का था. उस समये मैंने मैथ्स किया और सोचा कि 30 साल की उम्र तक मैं काम करना खत्म कर दूंगी, शादी कर लूंगी और मेरे दो बच्चे होंगे. मैंने 30 के बाद कोई प्लान नहीं किया था. जब मैं सच में 30 की हुई तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने अभी जन्म लिया है और ये एक पुर्नजन्म जैसा था. मुझे लगा मैं एक ब्रांड न्यू बेबी हूं.”

Also Read- EXCLUSIVE: मैं तो बस एक फिल्म करने मुंबई आया था, उससे ज्यादा की ख्वाहिश नहीं थी- विजय वर्मा

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, रिलीज के 15वें दिन किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >