‘शब्द कम पड़ जाएंगे’, आशा भोसले के गिफ्ट पर तब्बू का इमोशनल पोस्ट

Tabu Birthday Special: तब्बू ने अपने बर्थडे से जुड़ी खास याद शेयर की, जब आशा भोसले ने उन्हें गिटार गिफ्ट किया था. इस खूबसूरत सरप्राइज से एक्ट्रेस भावुक हो गईं और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का अनमोल पल बताया. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Tabu: बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो सिर्फ पेशेवर नहीं बल्कि दिल से जुड़े होते हैं. ऐसा ही एक खूबसूरत रिश्ता देखने को मिला जब तब्बू ने अपने जन्मदिन से जुड़ी एक खास याद फैंस के साथ साझा की. इस याद में दिग्गज गायिका आशा भोसले का दिया हुआ तोहफा शामिल है, जिसने एक्ट्रेस को भावुक कर दिया.

बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट

तब्बू ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह आशा भोसले के साथ नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों के बीच का स्नेह साफ झलकता है. एक तस्वीर में तब्बू प्यार से उनका हाथ चूमती दिखती हैं, तो दूसरी में उन्हें गले लगाती नजर आती हैं.

इसी के साथ तब्बू ने बताया कि उनके पिछले जन्मदिन पर आशा भोसले ने उन्हें एक गिटार गिफ्ट किया था. यह तोहफा उनके लिए बेहद खास है और वह इसे अपनी जिंदगी की अनमोल यादों में शामिल करती हैं.

भावुक हुईं एक्ट्रेस

तब्बू ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस गिफ्ट के लिए उनके मन में जो आभार है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. उन्होंने आशा भोसले के प्रति अपने प्यार और सम्मान को जाहिर करते हुए कहा कि उनके गानों ने पीढ़ियों को भावनाओं से जोड़ा है.

एक्ट्रेस ने यह भी इच्छा जताई कि वह जल्द ही इस गिटार पर आशा जी के गाने बजाकर उन्हें सुनाना चाहती हैं. यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दोनों के इस खूबसूरत रिश्ते की सराहना कर रहे हैं.

दोनों सितारों का शानदार करियर

आशा भोसले ने सात दशकों से ज्यादा समय तक संगीत की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखा है. वहीं तब्बू भी तीन दशकों से बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू जल्द ही फिल्म Bhoot Bangla में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कई बड़े कलाकार दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का AI ‘राम’ अवतार देख भावुक हुईं बहन श्वेता, लिखा इमोशनल नोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >