Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने…

1 / 1
Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने…
फुल स्क्रीन में देखें

Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड Mathias Boe संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने अपने…

Taapsee Pannu Wedding: शादी का सीजन बी-टाउन इंडस्ट्री में शुरू हो चुका है. हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी से शादी कर ली. अब तापसी पन्नू की शादी की खबरें चल रही है. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

Taapsee Pannu Wedding: हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी से धूम-धाम से शादी की. अब तापसी पन्नू की शादी की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

खबरें है कि तापसी अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है. चर्चा है कि कपल मार्च में उदयपुर में शादी करेंगे. इसमें उनके परिवार वाले और करीबी लोग शामिल होंगे.

इस बारे में जब बॉम्बे टाइम्स ने एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा तो, उन्होंने कहा, “मैंने अपने निजी जीवन के बारे में कभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है और ना ही कभी दूंगी.”

कुछ साल पहले ऑनलाइन आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान तापसी ने कहा था, “मैं तभी शादी करूंगी जब मैं बच्चे पैदा करना चाहूंगी. मैं भी कोई लंबी-चौड़ी शादी नहीं चाहती. यह करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक लंबा दिन होगा. यह एक संक्षिप्त एक दिवसीय चीज़ की तरह होगी.”

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी और मैथियास मार्च में शादी करेंगे. ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी और इसमें उनके करीबी और परिवार के लोग शामिल होंगे. इसमें कोई भी बॉलीवुड स्टार नहीं होगा.

तापसी ने मैथियास संग अपने रिश्ते पर कुछ समय पहले राज शमानी को उनके यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में बताया, “मैंने 13 साल पहले अभिनय शुरू किया था और मैं उनसे (बोए) उसी साल मिली थी.

आगे तापसी ने कहा, मैं तब से उसी व्यक्ति के साथ हूं. मेरा उसे छोड़ने या किसी और के साथ रहने का कोई विचार नहीं है क्योंकि मैं इस रिश्ते से बहुत खुश हूं.”

फिल्मों की बात करें तो तापसी हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में नजर आई थी. पहली बार दोनों ने साथ में काम किया था. राजकुमार हिरानी की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

तापसी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो अगली बार प्रतीक गांधी के साथ वो लड़ी है कहां में नजर आएंगी. वह अपनी फिल्म हसीन दिलरुबा के सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ पर भी काम कर रही हैं.

Also Read: Dunki OTT Release: फाइनली! शाहरुख खान-तापसी पन्नू की फिल्म डंकी इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >