शादी के खिलाफ थे सूरज नांबियार, मौनी रॉय ने दिया था ये अल्टीमेटम, इंटरव्यू में किया था खुलासा

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की खबरों के बीच सूरज का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने बताया था कि वह एक्ट्रेस को डेट और शादी करने को लेकर कन्फ्यूज थे.

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दोनों के तलाक की खबरों के बीच अब उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में सूरज ने खुलकर बताया था कि शुरुआत में वह किसी एक्ट्रेस को डेट करने और शादी करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे हैं. हालांकि अब तक कपल की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एक्ट्रेस को डेट करने को लेकर कन्फ्यूज थे सूरज

ईटाइम्स को दिए पुराने इंटरव्यू में सूरज नांबियार ने बताया था कि जब उनकी और मौनी की मुलाकात दुबई में हुई थी, तब उन्हें एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी पब्लिसिटी का ज्यादा अंदाजा नहीं था. सूरज ने कहा था, “हमारे रिश्ते की शुरुआत में मैं और मौनी दुबई और विदेशों में मिलते थे. वहां ऐसा नहीं था कि उनके आसपास हमेशा फैंस और पैपराजी हो. लेकिन जब मैं पहली बार मुंबई आया और लोगों को मौनी के साथ सेल्फी लेते और पैपराजी को तस्वीरें क्लिक करते देखा, तब मुझे एहसास हुआ कि यह जिंदगी कैसी है.” उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो मैं शुरुआत में इस बात को लेकर निश्चित नहीं था कि मैं किसी एक्ट्रेस को डेट करना चाहता हूं या नहीं. मुझे समझ आ गया था कि मौनी से शादी करने का मतलब है हमेशा पब्लिक लाइफ में रहना.”

शादी के खिलाफ थे सूरज नांबियार

उसी इंटरव्यू में सूरज ने यह भी बताया था कि वह लंबे समय तक शादी के खिलाफ थे. उन्होंने कहा, “काफी समय तक मैं शादी के विचार के खिलाफ था. लेकिन शादी के एक साल बाद मुझे महसूस हुआ कि यह काफी सुकून भरा अनुभव है और मैं इसे दूसरों को भी सलाह दूंगा. मौनी शुरू से ही शादी को लेकर साफ थी” उन्होंने कहा, “कुछ साल डेट करने के बाद मौनी ने साफ कह दिया था कि या तो शादी करो या फिर रिश्ता खत्म करो. मैं लगातार समय ले रहा था, लेकिन एक दिन मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने उनसे शादी नहीं की तो मैं उन्हें खो दूंगा. तभी मैंने तय किया कि हमें शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि मुझे लगा कि उनके साथ मेरी जिंदगी बेहतर होगी.”

मौनी रॉय ने मांगी प्राइवेसी

तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर मीडिया से अपील की कि उनके बारे में गलत खबरें न चलाई जाएं. मौनी ने सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की भी गुजारिश की. वहीं दूसरी तरफ सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है और अब तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय की स्टारडम से बढ़ीं दूरियां? नई रिपोर्ट में रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >