Suraiya Birth Anniversary: अपनी ही नानी बन गई थीं सुरैया की दुश्मन, इस एक वजह से नहीं होने दी एक्ट्रेस और देव आनंद की शादी

सुरैया 1940 के दशक के आखिर और 1950 के दशक की शुरुआत में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थीं. देव आनंद के साथ रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की थी.

Suraiya Birth Anniversary: सुरैया भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. करीब तीन दशक के अपने लंबे करियर में सुरैया ने 67 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 338 गाने गाए. वहीं, उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस और देव आनंद की लव स्टोरी आज भी बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर है. दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी.


सुरैया और देव आनंद की लव स्टोरी
सुरैया और देवानंद की पहली मुलाकात सॉन्ग किनारे चले जाएंगे के शूटिंग के दौरान हुई थी. शूटिंग के समय एक्ट्रेस की नाव नदी में पलग गईं थी और देव आनंद ने उन्हें डूबने से बचा लिया. इस घटना के बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. कई सालों से दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर एक्टर ने सुरैया को शादी के लिए प्रप्रोज किया. दोनों की शादी के खिलाफ एक्ट्रेस की नानी थी. दोनों के धर्म अलग-अलग थे और इस वजह से उनकी नानी उनके शादी के खिलाफ थे.

Also Read:Dev Anand 100th Birth Anniversary: अभिनय जगत के प्रेम पुजारी देव आनंद,जब जेब में 30 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Also Read: Dev Anand 100th Birth Anniversary: क्या सच में देव आनंद को काला कोट पहनने की थी मनाही? जानें क्या है सच्चाई


इस शख्स की वजह से खत्म हुआ सुरैया और देव आनंद का रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरैया की नानी के विरोध के बाद भी देव आनंद और वो अक्सर मिलते रहते थे. हालांकि उनकी नानी द्वारा बार-बार विरोध करने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करना ही सही समझा. एक्टर से अलग होने के बाद सुरैया ने कभी भी शादी नहीं की. वहीं, देव आनंद ने अपनी को-स्टार कल्पना कार्तिक से साल 1954 में शादी कर लिया था. गौरतलब है कि दोनों ने साथ में शायर, जीत, अफसर, दो सितारे और सनम फिल्मों में काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >