Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, कॉमेडी-ड्रामा से भरा ट्रेलर आया सामने

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कॉमेडी-ड्रामा और रोमांस से भरा ट्रेलर देखकर फैंस शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर मच अवेटेड फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. वरुण-जाह्नवी की केमिस्ट्री और फिल्म की मजेदार कहानी ने फैंस का दिल जीत लिया है. ऐसे में आइए आपको पूरी डिटेल्स देते हैं.

कैसा है ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ट्रेलर?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ट्रेलर की शुरुआत में वरुण धवन की एंट्री ने ही दर्शकों को चौंका दिया. प्रभास के बाहुबली लुक में वरुण धवन की झलक और कटप्पा जैसे किरदार ने फैंस की हंसी रोकना मुश्किल कर दिया. करीब तीन मिनट लंबे इस ट्रेलर में एक उलझी हुई लेकिन मजेदार लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें रोमांस के साथ भरपूर कॉमेडी और ड्रामा भी है.

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “करण जौहर अपनी पसंदीदा जॉनर की रोमांटिक कॉमेडी लेकर आ गए हैं. बेहतरीन ट्रेलर.”

दूसरे फैन ने कहा, “ट्रेलर पहले से ही मसाले और ड्रामा से भरपूर है. अब 2 अक्टूबर तक के दिन बचे हैं.”

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ रोहित सुरेश शराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Advance Booking Report: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने की बंपर शुरुआत, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बेच दिए इतने टिकट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >