Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Review: केआरके ने किया वरुण-जान्हवी की फिल्म का जबरदस्त रिव्यू, दिए इतने स्टार्स कहा- एंटरटेनमेंट पैकेज

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Review: केआरके ने वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म को एंटरटेनमेंट पैकेज बताया. शशांक खेतान के निर्देशन और स्टार्स की शानदार एक्टिंग की भी तारीफ की.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Review: वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी आज, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. शशांक खेतान निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. इस बीच फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान (केआरके) का भी एक्स रिव्यू सामने आया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा और कितने स्टार्स दिए.

केआरके का फिल्म को लेकर जबरदस्त रिव्यू

केआरके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक मनोरंजक फिल्म है जिसने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. यह एक संपूर्ण एंटरटेनमेंट पैकेज है.”

उन्होंने फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और संगीत को बताया. उनके मुताबिक, स्ट्रांग कंटेंट के साथ-साथ शानदार गानों ने फिल्म को और भी प्रभावशाली बना दिया है. निर्देशन की भी तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि शशांक खेतान ने पटकथा को जीवंत कर दिया है और पूरी फिल्म में एक आकर्षक गति बनाए रखी.

कंतारा संग क्लैश पर वरुण धवन ने क्या कहा?

फिल्म की रिलीज ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 के साथ हुई है. इस पर वरुण धवन ने ई-टाइम्स से कहा, “गांधी जयंती और दशहरा पर रिलीज का फैसला प्रोडक्शन हाउस का है. ‘गदर’ और ‘लगान’, ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ एक साथ रिलीज हुईं और दोनों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. दर्शकों को अच्छी फिल्म चाहिए तो वे देखेंगे. हम ‘कंतारा’ जितने बड़े नहीं हैं, लेकिन हमें अपनी फिल्म पर गर्व है और हमें एक-दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए.”

यह भी पढ़े: Dulhania 3: क्या थिएटर्स में फिर जमेगी आलिया भट्ट-वरुण धवन की जोड़ी? निर्माता शशांक खेतान ने दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >